उत्तराखंड: इस्तीफे से पहले सीएम तीरथ ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- जल्द होगी 22340 पदों पर नियुक्तियां
शुक्रवार देर रात सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आननफानन बुलाई गई पत्रकारवार्ता में सीएम तीरथ सिंह रावत ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को सीएम पद से इस्तीफा देने से पहले प्रेसवार्ता कर विभिन्न विभागों में 22340 पदों पर नियुक्तियां और कोविड महामारी से प्रभावित व्यवसायों को दो हजार करोड़ की राहत दिए जाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार अगले छह माह के भीतर नियुक्तियां देगी। प्रेसवार्ता में सीएम ने इस दौरान नेतृत्व परिवर्तन और इस्तीफे के सवाल पर कुछ नहीं बोला था और अपनी बात कह कर सीधे निकल गए थे।
शुक्रवार देर रात सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आननफानन बुलाई गई पत्रकारवार्ता में सीएम तीरथ सिंह रावत ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते वर्ष कोरोना काल में सरकार ने लोगों को 1298 करोड़ से ज्यादा की सहायता दी है।
उत्तराखंड: सीएम तीरथ सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, शनिवार को होगी विधायक दल की बैठक
चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में दो हजार करोड़ राहत देने की घोषणा की है। जिसमें कोरोना से प्रभावित पर्यटन उद्योग, ट्रांसपोर्टर समेत स्वरोजगार से जुड़े लोगों को सहायता राशि दी जाएगी। राहत के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। प्रदेश में 11वीं और 12वीं के सभी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिया जाएगा और 12वीं तक के बच्चों को सरकार निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराएगी।
उन्होंने कहा कि इस संबंध शासनादेश हो चुका है। कोविड मृतक आश्रितों को प्रदेश सरकार 50 हजार अनुग्रह राशि देगी। आशा फेसिलेटर को दो हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों को तीन हजार की प्रोत्साहन राशि, कोविड का इलाज करने वाले चिकित्सकों को दस हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इन विभागों में इतने पदों पर होगी भर्ती
विभाग पद
विद्यालयी शिक्षा में 5499
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य 2918
वन 2560
ऊर्जा 2021
चिकित्सा शिक्षा 1968
पुलिस 1530
राजस्व 789
शहरी विकास 872
उच्च शिक्षा 698
सिंचाई 786
पशुपालन 300
कृषि 470
ग्राम्य विकास 474
लानिवि 312
पंचायतीराज 353
उद्यान 314
खाद्य सुरक्षा एवं दवा नियंत्रण 46
पेयजल 100
समाज कल्याण 103
जनजाति कल्याण 155
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति 82
कुल 22340