{"_id":"6193dcb5b5a4994a4c5b97a7","slug":"uttarakhand-news-three-including-former-chairman-of-rudrapur-mandi-died-in-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, शादी में गए रुद्रपुर मंडी के पूर्व चेयरमैन सामंती समेत तीन लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, शादी में गए रुद्रपुर मंडी के पूर्व चेयरमैन सामंती समेत तीन लोगों की मौत
Tue, 16 Nov 2021 10:04 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:04 PM IST
सार
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए और कार सवार पूर्व मंडी चेयरमैन सामंती, उनके साथी गुरतेज सिंह व रिश्तेदार हरजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता एवं रुद्रपुर मंडी के पूर्व चेयरमैन विरेंद्र सिंह सामंती की कार पंजाब के बटाला में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सामंती और उनके दो साथियों की मौत हो गई। बिगवाड़ा निवासी रुद्रपुर मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन विरेंद्र सिंह सामंती पुत्र सरदार प्यारा सिंह अपने साथी बिलासपुर जिला रामपुर यूपी निवासी गुरतेज सिंह और रिश्तेदार डिबडिबा थाना बिलासपुर जिला रामपुर निवासी हरजिंदर सिंह के साथ कार से बटाला अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह लौटते वक्त उनकी कार हरगोविंदपुर रोड पर बाइक को बचाने के प्रयास में पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए और कार सवार पूर्व मंडी चेयरमैन सामंती, उनके साथी गुरतेज सिंह व रिश्तेदार हरजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पूर्व मंडी चेयरमैन व उनके साथियों के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
सामंती भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। भूरारानी मार्ग पर सामंती की ऑटो मोबाइल्स कंपनियों की वैंडर फैक्टरी है। उनकी मौत से पत्नी संदीप कौर व मां मंदीप कौर बेसुध हो गईं। सामंती अपने पीछे दो बेटों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। उनके माता-पिता बीमार रहते हैं और पत्नी संदीप गृहणी हैं। बड़ा बेटा शेरवुड कालेज नैनीताल में पढ़ता है। सोशल मीडिया पर भी सामंती के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी होने पर विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह समेत क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उनके घर पहुंच गए और शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया। विधायक ठुकराल व किसान नेता विक्रमजीत सिंह उनके शव को लेने के लिए पंजाब रवाना हो गए हैं। बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे बिगवाड़ा के मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा।