फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Teachers exam on 15th July for posting in Atal Excellence School

उत्तराखंड: अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में तैनाती के लिए शिक्षकों की परीक्षा 15 जुलाई को 

Thu, 08 Jul 2021 11:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Jul 2021 11:25 PM IST
सार

बता दें कि प्रदेश में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए 2800 से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Teachers exam on 15th July for posting in Atal Excellence School
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 15 जुलाई को होगी। परीक्षा को लेकर शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से आदेश जारी किया गया है। 

विज्ञापन


प्रदेश में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए 2800 से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया है। जिनकी स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए देहरादून और हरिद्वार दो जिलों के स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। देहरादून जिले में 834 लेक्चरर और 824 सहायक अध्यापक परीक्षा देंगे। जबकि हरिद्वार जिले में 559 लेक्चरर और 652 सहायक अध्यापक विभिन्न स्कूलों में परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: 12 जुलाई से खुलेंगे कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल, नियमित रूप से आएंगे शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा सचिव की ओर से शिक्षा निदेशक को जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 को देखते हुए समय-समय पर जारी शासनादेश को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कराई जाए। उधर शासन के निर्देश के बाद प्रभारी निदेशक रामकृष्ण उनियाल की ओर से सचिव उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद को निर्देश जारी किया गया है। बोर्ड की सचिव को जारी निर्देश में कहा गया है कि परीक्षा के संबंध में शासन के निर्देश के अनुसार कार्रवाई करें। 
 
शिक्षा मंत्री आज इन स्कूलों का करेंगे शुभारंभ 
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी से रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी एवं हरिद्वार जिले से संबद्ध सभी अटल उत्कृष्ट स्कूलों का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed