फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News tax department seized iPhones worth one Crore Rupees on GST evasion

Uttarakhand: जीएसटी चोरी पर कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन शहरों से एक करोड़ के आई फोन जब्त

Wed, 08 Nov 2023 10:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Nov 2023 10:49 PM IST
सार

Uttarakhand News: टीम ने लॉकर से 50 मोबाइल फोन जब्त किए। इसी तरह मियांवाला में भी एक विक्रेता से 27 फोन मिले। हरिद्वार और रुड़की में की गई कार्रवाई में 150 से अधिक मोबाइल फोन जब्त किए।

विज्ञापन
Uttarakhand News tax department seized iPhones worth one Crore Rupees on GST evasion
जीएसटी चोरी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राज्य कर विभाग की सचल दल इकाई ने जीएसटी चोरी पर बड़ी कार्रवाई की है। बिना दस्तावेजों के मोबाइल फोन और बिक्री पर विभाग ने देहरादून, हरिद्वार और रुड़की में मोबाइल डीलर की दुकानों पर छापा मारा। एक करोड़ के आई फोन जब्त किए गए। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


राज्य विभाग को लंबे समय से बिना दस्तावेज के अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के मोबाइल फोन का कारोबार करने की शिकायत मिल रही थी। राज्य कर आयुक्त डॉ. अहमद इकबाल के दिशानिर्देश पर विभाग के सचल दल इकाई ने देहरादून, हरिद्वार व रुड़की में मोबाइल विक्रेता के प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। देहरादून के घंटाघर स्थित एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में एक विक्रेता ने लॉकर बनाया था।

विज्ञापन

Uttarakhand: आंदोलनकारियों के आरक्षण बिल का मामला, प्रवर समिति कल विस अध्यक्ष को सौंपेगी ड्राफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

150 से अधिक मोबाइल फोन जब्त

जहां पर मोबाइल बेचने का कारोबार कर रहा था। टीम ने लॉकर से 50 मोबाइल फोन जब्त किए। इसी तरह मियांवाला में भी एक विक्रेता से 27 फोन मिले। हरिद्वार और रुड़की में की गई कार्रवाई में 150 से अधिक मोबाइल फोन जब्त किए। जिनकी कीमत एक करोड़ से अधिक है।

संयुक्त आयुक्त एसएस तिरुवा का कहना है कि बिना दस्तावेज के मोबाइल फोन खरीद व बिक्री करने की जांच चल रही है। विक्रेताओं के कारोबार का आकलन किया जा रहा है। जिसके बाद टैक्स चोरी राशि की वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed