उत्तराखंड: घनसाली मोटर मार्ग पर पानी के टैंकर और स्कूटी की टक्कर, युवक की मौके पर मौत
बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब नौ बजे टिहरी डैम के टिपरी-जीरो ब्रिज मोटर मार्ग पर एडिट वन के पास हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के नई टिहरी में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घनसाली मोटर मार्ग पर सुबह एक पानी के टैंकर और स्कूटी की टक्कर हो गई। जिसमें स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब नौ बजे टिहरी डैम के टिपरी-जीरो ब्रिज मोटर मार्ग पर एडिट वन के पास हुआ। एचसीसी कंपनी के टैंकर संख्या यूके-07 सीए0375 के अचानक ब्रेक फेल हो गए।
काफी दूर तक घिसटता रहा स्कूटी सवार
इस दौरान टैंकर सामने से आ रही स्कूटी uk07 डीबी 4888 से टकरा गया। ब्रेक फेल होने की वजह से स्कूटी काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। जिससे स्कूटी सवार किशन सिंह(26) पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम टुंगरी, चमोली की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक युवक टिहरी बांध परियोजना की कंपनी कंपनी में कार्य करता था। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
व्यक्ति संदिग्ध हालात में गंभीर घायल
पिरान कलियर में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने अपनी पत्नी के पहले पति समेत तीन लोगों पर गला रेतकर उसकी हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
एक व्यक्ति परिवार के साथ कलियर-धनौरी रोड स्थित झुग्गी में रहता है। शनिवार देर रात वह संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे अस्पताल में ले गए। यहां उसने तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी के पहले पति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चाकू से उसका गला रेतने का प्रयास किया है।
वहीं, उसकी पत्नी का कहना है कि देर रात शराब के नशे में वह झगड़ा कर रहा था। उसने घर में रखा एक कप तोड़कर अपना गला रेतने का प्रयास किया। महिला का कहना है कि पहले पति से उसका कोई वास्ता नहीं है। वहीं, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।