फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand news Students will go to school one day a week without bags and weight will be less than five kg

Uttarakhand: अच्छा कदम...हफ्ते में एक दिन बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे बच्चे, पांच किलो से कम होगा बैग का वजन

Wed, 05 Jul 2023 09:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Jul 2023 09:37 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि स्कूलों में हमारी विरासत पर प्रत्येक जिले की एक किताब बनाई जाएगी और जिले की विरासतों की जानकारी विद्यार्थियों को दी जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand news Students will go to school one day a week without bags and weight will be less than five kg
स्कूल बैग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि विद्यालयों में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। सप्ताह में एक दिन बस्ता फ्री करने की व्यवस्था की जा रही है। विद्यार्थी सप्ताह में एक दिन बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे। इस दिन खेल और अन्य गतिविधियां कराईं जाएंगी।

विज्ञापन


बुधवार को तहसील सभागार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक में मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के बैग का वजन पांच किलो से कम का होगा। जल्द ही इसका आदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में हमारी विरासत पर प्रत्येक जिले की एक किताब बनाई जाएगी और जिले की विरासतों की जानकारी विद्यार्थियों को दी जाएगी। साथ ही भारतीय ज्ञान की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. रावत ने कहा कि 5वीं कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर छात्रवृत्ति दी जाएगी। स्वच्छता, खेलकूद, तंबाकू उन्मूलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर विद्यार्थी को पांच नंबर दिए जाएंगे। होनहार बच्चों को कोचिंग के लिए पांच हजार की स्काॅलरशिप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों को कक्षा 12 तक की पढ़ाई निशुल्क कराई जा रही है। अभी 900 बच्चों को इसका लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Board: परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कब तक अप्लाई कर सकेंगे संस्थागत व प्राइवेट छात्र

बैठक में मंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सभी जांचें फ्री हो रहीं हैं। बागेश्वर जिले में 1,18,751 आयुष्मान कार्ड बने हैं। कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जिले के सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता से बनवाएं। उन्होंने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस और रेडक्रॉस सोसायटी को भी साथ लेकर चलने के लिए कहा। अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए कहा।

उन्होंने 18 साल से ऊपर के छात्र-छात्राओं को रक्तदान अभियान से जोड़ने को कहा। कहा कि एमबीबीएस, बीडीएस और नर्सिंग करने वाले युवा पांच परिवारों को गोद लेंगे, ताकि वह जमीनी हकीकत से रूबरू हो सकें। बैठक में डीएम अनुराधा पाल, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, भाजपा प्रदेश मंत्री पुष्कर काला और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

आधुनिक सुविधायुक्त क्लस्टर स्कूल खुलेंगे

सूबे के उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश के सभी विकासखंडों में 10-10 क्लस्टर स्कूल खोले जाएंगे। क्लस्टर स्कूल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। प्रत्येक स्कूल पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ये स्कूल निजी स्कूलों से भी आधुनिक होंगे। उन्होंने कहा कि जिले में जल्द दो महाविद्यालयों में पीजी भवन बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed