{"_id":"61a1bd7734d63f64d365f2f8","slug":"uttarakhand-news-students-climb-on-roof-of-rudrapur-degree-college-auditorium-on-demand-of-increase-subject-in-msc","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में एमएससी में विषय बढ़ाने की मांग के लिए ऑडिटोरियम की छत पर चढ़े छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में एमएससी में विषय बढ़ाने की मांग के लिए ऑडिटोरियम की छत पर चढ़े छात्र
Sat, 27 Nov 2021 07:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 27 Nov 2021 07:00 PM IST
सार
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी पिछले चार साल से एमएससी में जूलॉजी, बॉटनी और गणित विषय शुरू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक विषय शुरू नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
ऑडिटोरियम की छत पर चढ़ गए छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में एमएससी में विषय बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार को कुछ छात्र ऑडिटोरियम की छत पर चढ़ गए। जिससे कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर फोर्स तैनात की गई।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया
जानकारी के मुताबिक कुछ छात्र आज कॉलेज में 60 फीट ऊंची ऑडिटोरियम की छत पर चढ़ गए। जिसके बाद कॉलेज में मौजूद छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रबंधन द्वारा उन्हें छत उतारने की भरपूर कोशिशें की गईं। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फोन पर घोषणा करने के बाद छात्र चार घंटे बाद छत से उतर गए।
विज्ञापन
ये विषय शुरू करने की मांग कर रहे हैं छात्र
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी पिछले चार साल से एमएससी में जूलॉजी, बॉटनी और गणित विषय शुरू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक विषय शुरू नहीं हो सके हैं। जिसकी मांग को लेकर दो एबीवीपी के कार्यकर्ता (छात्र) आज सुबह कॉलेज खुलने से पहले ऑडिटोरियम की छत पर चढ़ गए।
विज्ञापन