फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News student union elections will be held in colleges and universities before 5 November

Uttarakhand: मंत्री धन सिंह रावत की घोषणा, प्रदेश के कॉलेज-विवि में पांच नवंबर से पहले होंगे छात्रसंघ चुनाव

Mon, 16 Oct 2023 10:15 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Oct 2023 10:15 PM IST
सार

राज्य में उच्च शिक्षा के सत्र को नियमित करने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जिसके अंतर्गत एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम, एक चुनाव व एक दीक्षांत शामिल है।

विज्ञापन
Uttarakhand News student union elections will be held in  colleges and universities before 5 November
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के राजकीय विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में पांच नवंबर तक छात्रसंघ चुनाव होंगे। जल्द ही बैठक के बाद इसकी तिथि तय कर दी जाएगी। चुनाव में लिंगदोह समिति की सिफारिशों का अनुपालन किया जाएगा।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया, राज्य में उच्च शिक्षा के सत्र को नियमित करने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जिसके अंतर्गत एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम, एक चुनाव व एक दीक्षांत शामिल है। इसी क्रम में विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद पांच नवंबर से पहले एक ही तिथि में छात्रसंघ चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


ताकि छात्रों की पढ़ाई पर असर न हो। इस संबंध में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों व निदेशक उच्च शिक्षा को छात्रसंघ चुनाव संबंधी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे दिए हैं। मंत्री डॉ. रावत ने बताया, छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत ही होंगे। इसके तहत कोई भी छात्र छात्रसंघ पदाधिकारी का चुनाव केवल एक बार व कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव दो बार लड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


UKPSC: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के एडमिट कार्ड जारी, पढ़ें कब और कहां होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा


इसी प्रकार छात्रसंघ प्रत्याशियों की ओर से प्रचार-प्रसार महाविद्यालय और विवि परिसर में ही किया जा सकता है। जिसका अधिकतम खर्च पांच हजार रुपये तय है। प्रत्याशियों के लिए चुनाव अवधि में सार्वजनिक व निजी परिसर, भवनों की दीवारों व बोर्ड पर पोस्टर, पम्पलेट, बैनर आदि पर प्रतिबंध रहेगा। कहा, कॉलेज में किसी भी तरह के हथियार ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. एसडी सूंठा ने बताया, जल्द ही बैठक बुलाकर चुनाव की तिथि जारी की जाएगी।

गढ़वाल विवि के इन कॉलेज में भी होगा चुनाव
गढ़वाल विवि परिसरों में तो छात्रसंघ चुनाव हो चुका है, लेकिन इससे संबद्ध महाविद्यालयों डीएवी, डीबीएस, एमकेपी, एसजीआरआर कॉलेज में भी राज्य सरकार की तिथि पर ही छात्रसंघ चुनाव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed