फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: STF arrested Nigerian youth from Delhi for 60 lakhs Cyber fraud

उत्तराखंड: 60 लाख की ठगी के आरोप में एसटीएफ ने नाइजीरियन युवक को दिल्ली से किया गिरफ्तार

Tue, 17 Aug 2021 01:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Aug 2021 01:26 PM IST
सार

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि आरोपी नाइजीरियन युवक अवैध रूप से दिल्ली में रहता था।

विज्ञापन
Uttarakhand News: STF arrested Nigerian youth from Delhi for 60 lakhs Cyber fraud
नाइजीरियन युवक गिरफ्तार - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

साइबर ठगी को लेकर स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड व साइबर पुलिस स्टेशन ने बड़ी कार्यवाई की। क्रिप्टो करेंसी में दो करोड़ रुपये कमाने का लालच देकर 60 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के आरोप में एसटीएफ ने एक नाइजीरियन मूल के युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि आरोपी नाइजीरियन युवक अवैध रूप से दिल्ली में रहता था। वह देवप्रयाग में भी एक व्यक्ति से साइबर ठगी कर चुका है। आरोपी के पास से आठ मोबाइल फोन, दो लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए गए हैं। बता दें कि स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा कुछ दिन पहले भी एक नाइजीरियन अभियुक्त को अन्य प्रकरण में महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर कर्नल से हड़पे 1.25 करोड़ रुपये 

संपत्ति बेचने के नाम पर एक कर्नल से 1.25 करोड़ रुपये हड़प लिए गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने यह रकम क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर दी। इसमें वह सारी रकम डूब गई। आरोपियों के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

धोखाधड़ी की शिकायत कर्नल दिनेश कुमार गुप्ता निवासी गांधी रोड ने एसपी सिटी कार्यालय में की थी। कर्नल दिनेश गुप्ता क्लेमेंटटाउन में तैनात हैं। पिछले दिनों कर्नल दिनेश अपने लिए एक संपत्ति खोज रहे थे। इस दौरान उनकी मुलाकात रजनीश उर्फ रवि निवासी मोहन गार्डन दिल्ली, दर्शन सोलंकी निवासी मटियाला गांव, पश्चिमी दिल्ली और रजनी राठी निवासी उत्तम नगर दिल्ली से हुई। तीनों ने कर्नल को आईटी पार्क में एक जमीन दिखाई। इन्होंने कहा कि इस जमीन पर दो मंजिला मकान बनेगा। इसका उन्होंने कर्नल को नक्शा भी दिखाया। कर्नल ने उनसे जमीन के साथ मकान का भी सौदा कर लिया। 

इसके लिए उन्होंने 1.25 करोड़ रुपये अग्रिम दे दिए, लेकिन बहुत दिन हो गए इन्होंने न तो मकान बनाया और न ही जमीन की रजिस्ट्री आदि की। कर्नल ने जब उनसे रकम लेने का दबाव बनाया तो उन्होंने कहा कि यह उन्होंने क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर दी थी, लेकिन कुछ दिन बाद यह डूब गई। एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed