Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: state police laggy in winning people trust, Indian Police Foundation survey report

उत्तराखंड: स्मार्ट पुलिस इंडेक्स में उत्तराखंड पुलिस कर्नाटक के साथ 13वें नंबर पर

Thu, 25 Nov 2021 05:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 25 Nov 2021 05:29 PM IST
सार

इंडियन पुलिस फाउंडेशन की 2021 सर्वे की रिपोर्ट हाल ही में जारी की गई है। इस सर्वे में देशभर के करीब पौने दो लोगों से फीडबैक लिया गया था। इनमें उत्तराखंड के लोग भी शामिल हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news: state police laggy in winning people trust, Indian Police Foundation survey report
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लोगों का विश्वास जीतने में उत्तराखंड पुलिस कर्नाटक के साथ 13वें नंबर पर है। इंडियन पुलिस फाउंडेशन एंड इंस्टीट्यूट के सर्वे में मित्र पुलिस को 13वां स्थान हासिल हुआ है। जबकि, उत्तराखंड पुलिस देश की उन गिनी चुनी पुलिस में शामिल है, जिस तक लोगों की पहुंच आसान है। इसमें उत्तराखंड पुलिस का सातवां स्थान है। 

विज्ञापन


2021 सर्वे की रिपोर्ट जारी
इंडियन पुलिस फाउंडेशन की 2021 सर्वे की रिपोर्ट हाल ही में जारी की गई है। इस सर्वे में देशभर के करीब पौने दो लोगों से फीडबैक लिया गया था। इनमें उत्तराखंड के लोग भी शामिल हैं।

विज्ञापन

 

कुल 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस के प्रति लोगों की क्या धारणा है इसके संबंध में यह सर्वे किया गया था। इसमें स्मार्ट पुलिस, संवेदनशीलता, सख्ती और अच्छा व्यवहार, पहुंच, जिम्मेदारी, टेक्नोलॉजी अडोप्शन, पक्षपात न करना, भ्रष्टाचार, जवाबदेही और जनता का विश्वास मुद्दे शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: मां के हत्यारे को कोर्ट ने दी फांसी की सजा, बेटे ने दराती से सिर को धड़ से कर दिया था अलग

Trending Videos

सबसे स्मार्ट आंध्रप्रदेश और बुरे हाल में बिहार पुलिस 

देश की सबसे स्मार्ट पुलिस का दर्जा आंध्रप्रदेश को मिला है। जबकि, इस रिपोर्ट में बिहार सबसे बुरे हाल और उससे एक पायदान ऊपर उत्तर प्रदेश पुलिस है। इस सूची में अपनी उत्तराखंड पुलिस का 15वां स्थान है।

 

पुलिस संवेदनशीलता में उत्तराखंड पुलिस का 10वां स्थान है। जबकि, इस सर्वे में उत्तराखंड पुलिस देश की 12वीं सबसे सख्त और अच्छे व्यवहार वाली पुलिस मानी गई है। 

लोगों की आसानी से पहुंच में है उत्तराखंड पुलिस 
उत्तराखंड पुलिस उन राज्यों में शामिल है, जहां की पुलिस तक लोगों की आसानी से पहुंच हो जाती है। यानी अधिकारियों और कर्मचारियों से आसानी तक बात पहुंचाई जा सकती है। इस सूची में उत्तराखंड पुलिस का सातवां स्थान है।

 

जबकि, सबसे नीचे छत्तीसगढ़ पुलिस का नंबर आता है। वहीं तेलंगाना पुलिस पहले नंबर है। जवाबदेही के मामले में पुलिस के मुखिया समय-समय पर दिशा निर्देश जारी करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed