फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   uttarakhand news: state first horticulture center of excellence in chaubatia

अल्मोड़ा: चौबटिया ने बनेगा प्रदेश का पहला बागवानी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, भेजा 13 करोड़ का प्रस्ताव

Mon, 19 Jul 2021 03:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 19 Jul 2021 03:39 PM IST
सार

चौबटिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सेब और अखरोट की नई प्रजाति विकसित करने के साथ ही किसानों को प्रशिक्षण व अन्य सभी तरह की सुविधाएं मिलेगी। 

विज्ञापन
uttarakhand news: state first horticulture center of excellence in chaubatia
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में बागवानी फसलों को बढ़ावा देने के लिए अल्मोड़ा जिले के चौबटिया में प्रदेश का पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। इस सेंटर के लिए सरकार ने 13 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है।

विज्ञापन


केंद्र की स्वीकृति मिलने के बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा। चौबटिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सेब और अखरोट की नई प्रजाति विकसित करने के साथ ही किसानों को प्रशिक्षण व अन्य सभी तरह की सुविधाएं मिलेगी। सरकार ने 2022 तक किसानों का आमदनी दोगुनी करने का संकल्प लिया है। प्रदेश में बागवानी फसलों का उत्पादन बढ़ाने और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सरकार का फोकस है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा जिले के रानीखेत स्थित चौबटिया में उद्यान विभाग निदेशालय है। दशकों पहले यहां पर सेब की नई प्रजातियों के रूट स्टॉक तैयार कर देश के दूसरे राज्यों को भेजे जाते थे। अब सरकार ने चौबटिया में बागवानी का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की योजना बनाई है। इसमें सेब, अखरोट के साथ अन्य समशीतोष्ण फलों की नई प्रजातियां विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशों से आयातित सेब व अखरोट के नई प्रजाति का मदर प्लांट तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। सेंटर में पौधों की गुणवत्ता जांच के लिए लैब व अन्य सुविधाएं भी होगी। बागवानी क्षेत्र में यह प्रदेश का पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस होगा। 

चौबटिया में सेब और अखरोट के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की योजना है। इसके लिए 13 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। केंद्र की वित्तीय स्वीकृति मिलते ही इसे तैयार किया जाएगा। इस सेंटर के बनने से सेब व अखरोट की नई प्रजातियां तैयार की जाएगी। किसानों को आसानी से अच्छी किस्म के पौधे मिलेंगे।

-सुबोध उनियाल, कृषि एवं उद्यान मंत्री

यहां भी बनेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
सरकार की ओर से प्रदेश में फसल आधारित चार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की योजना है। चौबटिया के अलावा टिहरी में मसाले, नैनीताल में फ्लोरीकल्चर, काशीपुर में सब्जी का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। इन तीनों सेंटरों का प्रस्ताव भी जल्द ही केंद्र को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed