फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: State Center and State Science Center of Khelo India will be Set up in Dehradun

उत्तराखंड: देहरादून में बनेगा खेलो इंडिया का स्टेट सेंटर व स्टेट साइंस सेंटर

Mon, 14 Jun 2021 10:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Jun 2021 10:51 PM IST
सार

केंद्रीय खेल एवं युवा मामले के मंत्रालय से उत्तराखंड को खेलो इंडिया योजना के तहत कई सौगातें मिलेंगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: State Center and State Science Center of Khelo India will be Set up in Dehradun
केंद्रीय खेल मंत्री से मिले सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की तो इस दौरान रिजिजू ने उत्तराखंड की दी जाने वाली सौगातों की जानकारी दी।

विज्ञापन


दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड में खेलों के विकास पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया योजना के तहत खेलो इंडिया स्टेट लेवल सेंटर एवं स्पोर्ट्स साइंस सेंटर का निर्माण स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में किया जाएगा। उत्तराखंड के हर जिले में न्यूनतम एक स्माल सेंटर खोला जाएगा।
विज्ञापन


पौड़ी जिले के रांसी स्टेडियम में हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा, जबकि गैरसैंण में योगा सेंटर स्थापित होगा। धारचूला (पिथौरागढ़) एवं नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) में खेल प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए अनुदान की मांग का प्रस्ताव खेल मंत्रालय वित्त मंत्रालय को भेजेगा। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त कर कहा कि इन निर्णयों से उत्तराखंड में खेल विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, सचिव अमित नेगी, राधिका झा, शैलेश बगोली, बृजेश संत और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड में क्रॉफ्ट टूरिज्म को होम स्टे से जोड़ें : स्मृति

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उत्तराखंड में क्रॉफ्ट टूरिज्म बनाए जाएं और उन्हें होम स्टे से जोड़ा जाए। यह सुझाव उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट के दौरान दिया। 

नई दिल्ली के दौरे पर गए मुख्यमंत्री ने सोमवार को नई दिल्ली उद्योग भवन में उनसे भेंट की। मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड की कला ऐंपण पर विशेष चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मधुबनी आर्ट की तर्ज पर ऐंपण कला पर फोकस किया जाना चाहिए। इसे टेक्सटाइल से जोड़ते हुए निर्यात पर विशेष ध्यान दिया जाए। 

उन्होंने प्रदेश में वन स्टाफ कारीगर मेलों का आयोजन करने को कहा। उन्होंने कहा कि इनमें स्थानीय कारीगरों के प्रशिक्षण व उन्हें आधुनिक जानकारियां दी जाएं। राज्य के लोकल आर्गेनिक उत्पादों को प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है। एक से सात अगस्त तक प्रत्येक जिले में हैंडलूम मेलों का आयोजन हो। इन्हें लोकल उत्पादों से जोड़ा जाए। इसे ई कामर्स से भी जोड़ा जाए। इसी प्रकार एक से 15 अगस्त तक टेक्सटाइल मेले भी आयोजित किए जाएं जिसका फायदा स्थानीय कारीगरों को होगा। हर जिले में एक लोकल प्रोडक्ट को चिन्हित कर उसे प्रोत्साहित किया जाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह स्वयं टेक्सटाइल मेले में आएंगी। 

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में संचालित महिला एवं बाल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वन स्टाप सेंटर महत्वपूर्ण योजना है। इसका लाभ हर जरूरतमंद को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्भया योजना से संबंधित राज्य सरकार के प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, सचिव अमित नेगी, राधिका झा, शैलेश बगोली उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed