फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Soldier Welfare Minister Ganesh Joshi meet Defense Minister Rajnath Singh in Delhi

सैनिक परिवारों के लिए अच्छी खबर: दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले गणेश जोशी, जानिए क्या है खास

Fri, 23 Feb 2024 08:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 23 Feb 2024 08:46 PM IST
सार

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उत्तराखंड के चमोली जिले में सैनिक स्कूल के निर्माण का अनुरोध किया गया।
 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Soldier Welfare Minister Ganesh Joshi meet Defense Minister Rajnath Singh in Delhi
मंत्री गणेश जोशी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली में सैनिक स्कूल के निर्माण का अनुरोध किया गया।

विज्ञापन


सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अवगत कराते हुए कहा कि राज्य का जनपद चमोली एक सीमांत होने के साथ-साथ सैनिक बाहुल्य जनपद है। उन्होंने कहा सैनिक के रूप में राष्ट्र सेवा का जज्बा यहां के लोगों में कूट-कूट कर भरा है। यही कारण है कि यहां सैनिक एवं पूर्व सैनिक अपने बच्चों को सैनिक परिवेश के स्कूलों में प्रवेश के लिए हमेशा ही उत्सुक रहते हैं। उन्होंने कहा सीमांत जनपद चमोली एवं निकटतम क्षेत्र में कोई भी सैनिक स्कूल/आर्मी पब्लिक स्कूल संचालित नहीं है।
विज्ञापन


यहां के पूर्व सैनिकों द्वारा कई वर्षो से मांग की जाती आ रही है कि जनपद चमोली में भी जनपद पिथौरागढ़ स्थित जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल की भांति ही एक आर्मी पब्लिक स्कूल संचालित / स्वीकृत हो सके, जो देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से संचालित हो। ताकि इस पहाड़ी क्षेत्र से सैनिकों / पूर्व सैनिकों एंव उनके परिवारों का अन्य क्षेत्रों में उत्तराखंड की मुख्य समस्याओं में एक पलायन करने लिए मजबूर न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: सहायक लेखाकार के पद पर चयनित 67 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विश्वास जताते हुए कहा जनपद चमोली में आर्मी पब्लिक विद्यालय स्वीकृत करने पर उत्तराखंड सैनिक कल्याण विभाग भूमि आवंटन एवं अवस्थापना विकास के लिए अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करेगा। मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली के पूर्व सैनिकों की बहुप्रतिक्षित मांग जनपद चमोली में भी जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल की भांति ही एक आर्मी पब्लिक स्कूल स्वीकृत/ स्थापित करने का अनुरोध किया गया। जिसपर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए मामले में शीघ्र आवश्यक कारवाई का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed