{"_id":"5fc088398ebc3e91b71027f4","slug":"uttarakhand-news-shatabdi-and-jan-shatabdi-express-will-not-run-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : आज नहीं चलेंगी शताब्दी और जनशताब्दी एक्सप्रेस, आरओबी के निर्माण के लिए लगाई गई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : आज नहीं चलेंगी शताब्दी और जनशताब्दी एक्सप्रेस, आरओबी के निर्माण के लिए लगाई गई रोक
Fri, 27 Nov 2020 10:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी और देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी ट्रेनों का संचालन आज नहीं होगा। मोतीचूर और रायवाला के बीच आरओबी निर्माण कार्य के चलते दोनों ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
बता दें कि तीन दिन पूर्व दोनों ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई गई थी। लेकिन फिर ट्रेनों का संचालन कर दिया गया था। ट्रेनों का संचालन बार-बार रोके जाने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों का संचालन रोके बगैर आरओबी का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
उधर, स्टेशन अधीक्षक (संचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि देहरादून नई दिल्ली जनशताब्दी और देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस और देहरादून-पुरानी दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना संकट के चलते दून रेलवे स्टेशन से चुनिंदा ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें देहरादून नई दिल्ली शताब्दी और जनशताब्दी के अलावा देहरादून- काठगोदाम जनशताब्दी, देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस शामिल हैं।