फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Shabby Bridges will be Closed permanently in state

Uttarakhand: स्थायी तौर पर बंद किए जाएंगे जर्जर हो चुके पुल, सेफ्टी ऑडिट में मिले थे असुरक्षित

Mon, 05 Dec 2022 09:11 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Dec 2022 09:11 PM IST
सार

बीते दिनों शासन के निर्देश पर प्रदेश के पुलो की सेफ्टी ऑडिट की गई। पांच जोन के 3262 में से 2518 पुलों की सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट शासन को प्राप्त हो चुकी है। इनमें से 36 पुल आवागमन के लिए असुरक्षित मिले हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Shabby Bridges will be Closed permanently in state
पुल की जर्जर हालत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेफ्टी ऑडिट में आवागमन के लिए असुरक्षित मिले 36 पुलों में से बेहद जर्जर हो चुके पुलों को स्थायी तौर पर बंद किया जाएगा। इस संबंध में शासन की ओर से तकनीकी जांच के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश लोनिवि को दिए गए हैं। 

विज्ञापन


 बीते दिनों शासन के निर्देश पर प्रदेश के पुलो की सेफ्टी ऑडिट की गई। पांच जोन के 3262 में से 2518 पुलों की सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट शासन को प्राप्त हो चुकी है। इनमें से 36 पुल आवागमन के लिए असुरक्षित मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार पौड़ी जोन में टिहरी में आठ, चमोली में एक और पौड़ी में 16 पुल असुरक्षित मिले हैं।
विज्ञापन


अल्मोड़ा जोन में पिथौरागढ़ में एक पुल, हल्द्वानी जोन में यूएसनगर में पांच पुल असुरक्षित हैं। इसके अलावा देहरादून जोन में देहरादून में एक और हरिद्वार में तीन पुल असुरक्षित मिले हैं। प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु ने बताया कि जिन पुलों में तकनीकी तौर पर सुधार किया जा सकता है, उन्हें ठीक कराया जाएगा, लेकिन जो पुल बेहद जर्जर हो चुके हैं और आवागमन के लिए खतरनाक हैं, ऐसे पुलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिहरी जिले में जर्जर पुल  
1. लालपुल भुत्सी में किमी दो और किमी चार में स्थित
2. रायपुर कुमाल्डा में
3. लंगडासू में अगलाड़ नदी पुल
4. साटागाड़ के पास अगलाड़ नदी पुल
5. र्स्वगाश्रम के पास झूला पुल
6. गजा जाजल राज्य मार्ग पर 
7. जलकुरगाड़ पुल

चमोली 
1. बनाला में नंदाकिनी नदी पर बना पुल

पौड़ी में 
1. सतपुली में 
2. पाखरों मोटर मार्ग किमी 195 पर 
3. सतपुली मोटर मार्ग किमी 192 पर 
4. बिलखेत मोटर मार्ग किमी 64 पर 
5. जूनीसेरा में पैदल पुल
6. श्रीनगर में अलकनंदा नदी पर 
7. देवप्रयाग में वाह बाजार में झूला पुल
8. रुद्रीगाड़ में 
9. बसड़ा में झूला पुल
10. ग्राम ढौंटियाल में झूला पुल
11. चैपड़ा कोट में नयार नदी पर 
12. बैजरो में पूर्वी नयार नदी पर 
13. मटेला के पास
14. सुनारगांव में 
15 . बुवाखाल समैया के निकट दो पैदल पुल

देहरादून में 
1. सालावाला के पास बिंदाल नदी में 

हरिद्वार में 
1. रानीपुर में 
2. पथरी में 
3. एनएच 58 में किमी 9 पर 

पिथौरागढ़ में
1. मटियाल बैंड से उपरतोला मोटर मार्ग पर 

ऊधमसिंह नगर में 
1. खटीमा छिनकी झनकट में 
2. चीकाघाट पुल
3. झनकईया पुल
4. सूखी नहर पुल
5. शक्तिफार्म बमनपुरी में 

रुद्रप्रयाग में 
1. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 107 पर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed