फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Service record of twenty-two lakh employees will be revealed on one click

उत्तराखंड: एक क्लिक पर सामने होगा पौने दो लाख कर्मचारियों का सर्विस रिकार्ड

Wed, 16 Dec 2020 10:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 16 Dec 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : Service record of twenty-two lakh employees will be revealed on one click
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

प्रदेश सरकार के पौने दो लाख कर्मचारियों और सवाल लाख पेंशनरों के सेवा व पेंशन अभिलेखों को डिजिटाइज किया जाएगा। विश्व बैंक सहायता प्राप्त योजना के तहत वेतन, पेंशन, एसीआर, अवकाश और मानव संसाधन से संबंधित पूरा कार्य पेपरलेस किया जाना है।

विज्ञापन


इसी अभियान के तहत जनवरी से कर्मचारियों के दस्तावेजों की स्कैनिंग का काम शुरू हो जाएगा। वित्त विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं कि वे कर्मचारियों से संबंधित दस्तावेजों को डिजिटाइज कराने के लिए उपलब्ध कराएंगे। विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे डिजिटाइज कराने से पहले सभी अभिलेखों को पूर्ण करा लें। सेवा पुस्तिका से लेकर एसीआर और वेतनमान, समय समय पर मिली पदोन्नति आदि से जुड़े दस्तावेज पूर्ण होने के बाद ही डिजिटाइज होंगे।
विज्ञापन


हर दफ्तर में नामित होगा एक नोडल अफसर

वित्त विभाग के निर्देश के मुताबिक विभागों को अपने प्रत्येक कार्यालय में नोडल अधिकारी नामित करना होगा। मूल अभिलेखों को डिजिटाइज कराने वाले स्थल तक लाने, उन्हें डिजिटाइज कराने, उनका सत्यापन करने व मूल अभिलेखों को सुरक्षित ढंग से कार्यालय में वापस लाने की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी की होगी। दस्तावेजों की स्कैनिंग देहरादून में होगी। किस विभाग के किन कार्यालयों को किस तिथि पर अभिलेख डिजिटाइज कराने हैं, इसका बाकायदा एक रोस्ट बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएफएमस के डाटा से जुटाएंगे कार्मिकों संख्या

आईएफएमएस में उन सभी कर्मचारियों और पेंशनरों का ब्योरा है, जो कोषागारों से वेतन एवं पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। प्रत्येक विभाग के डीडीओ कर्मचारियों की संख्या का आकलन कर उनका रोस्टर बनाएंगे।

तीन करोड़ दस्तावेजों की स्कैनिंग का अनुमान

वित्त विभाग का अनुमान है डिजिटाइजेशन के दौरान करीब तीन करोड़ दस्तावेजों की स्कैनिंग होगी। प्रतिदिन एक लाख पेपर स्कैन करने का लक्ष्य है। वित्त विभाग ने स्कैनिंग कार्य के लिए एजेंसी का चयन कर लिया है।

ये दस्तावेज होंगे डिजिटाइज

सेवा पुस्तिका, कार्मिकों की व्यक्तिगत पत्रावली, चरित्र पंजिकाएं, कोषागार में जमा पेंशन प्रपत्र, निदेशक कोषागार में जमा आईपीएस,  आईएफएस, न्यायिक सेवाएं व वित्त सेवा के सेवा अभिलेख, सचिवालय इरला चेक अनुभाग के प्रांतीय सिविल सेवा कार्यकारी शाखा व अखिल भारतीय सेवा तथा सचिवालय सेवा संवर्ग के सेवा अभिलेख।


डिजिटाइजेशन से पहले ये करना जरूरी

सेवा पुस्तिका में सभी कॉलम पूर्ण भरे हों, इसकी जांच की जाएगी। अपूर्ण प्रविष्टियों को पूर्ण किया जाएगा। सभी तरह के नामांकन प्रपत्रों को पूर्ण कर सेवा पुस्तिका में चस्पा किया जाएगा। सभी तरह के वेतन निर्धारण आदेश, उनका अंकन पुस्तिका में होगा। सभी प्रकार के अवकाश को दर्ज कर उसे पूर्ण करते हुए हस्ताक्षर किए जाएंगे। सेवा के दौरान प्रत्येक घटना का सेवा पुस्तिका में जिक्र होगा। विभागीय कार्रवाई के दौरान दंड, पदावनत आदेश भी अंकित होंगे। सेवा का सत्यापन, वेतन वृद्धि का भी उसमें उल्लेख होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed