{"_id":"6544812eb36c275f1104fad5","slug":"uttarakhand-news-selection-committee-can-submit-draft-of-agitators-reservation-bill-today-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण का ड्राफ्ट तैयार, जल्द विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेगी प्रवर समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण का ड्राफ्ट तैयार, जल्द विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेगी प्रवर समिति
Fri, 03 Nov 2023 10:44 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 03 Nov 2023 10:44 AM IST
सार
समिति के सदस्यों के सुझाव को शामिल कर ड्राफ्ट पर शुक्रवार को अंतिम मुहर लग गई है। इसके बाद अब रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को जल्द सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
प्रवर समिति की बैठक
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर समिति ने राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का ड्राफ्ट शुक्रवार को फाइनल कर दिया है। अब जल्द ही समिति ड्राफ्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेगी। संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में आज प्रवर समिति की अंतिम बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
गुम हो गई वो महक: कभी विदेशों तक थे देहरादून के बासमती के चर्चे, अब ढूंढने से भी नहीं मिल रहा खेती के लिए बीज
विज्ञापन
संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण बिल में आने वाले समय में किसी तरह की कानूनी दिक्कतें न आएं, इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है। समिति के सदस्यों के सुझाव को शामिल कर ड्राफ्ट पर शुक्रवार को अंतिम मुहर लग गई है। इसके बाद अब रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को जल्द सौंपी जाएगी।
विज्ञापन