{"_id":"5f4cb7c18ebc3e175e7f66ad","slug":"uttarakhand-news-security-is-in-danger-of-the-forest-due-to-nepal-border-being-sealed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा सील होने से जंगल की सुरक्षा का सवाल, डीएफओ ने रेंजर से मांगा प्रस्ताव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा सील होने से जंगल की सुरक्षा का सवाल, डीएफओ ने रेंजर से मांगा प्रस्ताव
Mon, 31 Aug 2020 02:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 31 Aug 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात जवान
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सीमा से सटे जंगल की सुरक्षा को लेकर वन विभाग गंभीर हो गया है। सीमा सील होने से जंगल की सुरक्षा पर गहराए संकट से निपटने के लिए अब हल्द्वानी वन प्रभाग शारदा के रास्ते गश्त पर जाने की योजना तैयार कर रहा है। इसके लिए डीएफओ कुंदन कुमार ने शारदा रेंज से मोटर बोट का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए है। सोमवार को रेंज कार्यालय की ओर से डीएफओ को इस आशय का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
हल्द्वानी वन प्रभाग की शारदा रेंज के जंगल का एक हिस्सा शारदा नदी के पार नेपाल सीमा से सटा है, जहां वन विभाग की टीम नियमित गश्त पर जाती थी, लेकिन कोरोना संकट के कारण पिछले पांच माह से सीमा सील होने के कारण विभाग जंगल की गश्त नहीं कर पा रहा है। बता दें कि शारदा रेंज का शारदा टापू संख्या 58 से 62 तक के जंगल का कुछ हिस्सा नेपाल सीमा से लगा है।
विज्ञापन
जहां सड़क के रास्ते गश्त पर जाने के लिए वन कर्मियों को नेपाल से होकर गुजरना होता है। जंगल का यह हिस्सा सीमा स्तंभ संख्या एक और दो के बीच पड़ता है। इन दिनों कोरोना संकट के कारण भारत-नेपाल सीमा पूर्णरूप से सील है, जिस कारण वन विभाग की टीम इस जंगल में गश्त पर नहीं जा पा रही है। इस समस्या को देखते हुए डीएफओ कुंदन कुमार ने शारदा रेंज से नदी के रास्ते गश्त पर जाने के लिए मोटर वोट का प्रस्ताव भेजने को कहा है। वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि डीएफओ के निर्देश पर सोमवार को मोटर बोट का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
गंगा सुरक्षा समिति की बैठक आज
गंगा सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार दोपहर एक बजे से होगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव वीडियो क्रांफेंसिंग के माध्यम से करेंगे। बैठक में जिलाधिकारी की ओर से पूर्व में दिए गए निर्देशानुसार देहरादून स्थित कार्यालयों के अधिकारी एनआईसी देहरादून में उपस्थित रहेंगे। ऋषिकेश के अधिकारी तहसील कार्यालय ऋषिकेश से ही बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे धरना-प्रदर्शन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर द्वाराहाट विधायक दुष्कर्म मामले में राज्य सरकार के दबाव में कार्रवाई न किए जाने के विरोध में कांग्रेस की ओर से सोमवार को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ऋषिकेश में सुबह 10 बजे 12 बजे तक देहरादून रोड स्थित जयश्री फार्म पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने दी।