फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Scientists engaged in preserving ginger, turmeric species

Uttarakhand News : अदरक, हल्दी की प्रजातियों को संरक्षित करने में जुटे वैज्ञानिक

Sat, 09 Jan 2021 03:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 Jan 2021 03:01 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: Scientists engaged in preserving ginger, turmeric species
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों में पायी जाने वाली अदरक की छह और हल्दी की पांच प्रजातियों के विलुप्त होने की आशंकाओं के बीच भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के वनस्पति विज्ञानी इन प्रजातियों को संरक्षित करने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


अदरक और हल्दी की प्रजातियों को संरक्षित किया जा सके इसके लिए भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण संस्थान परिसर में जिंजर गार्डन तैयार किया गया है। इसमें अदरक और हल्दी की प्रजातियों को सुरक्षित करने के साथ ही कई अन्य प्रजातियों की वनस्पतियों को भी संरक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन


वरिष्ठ वनस्पति विज्ञान एवं भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. एसके सिंह ने बताया कि अदरक की प्रजातियों में शामिल जिंजर किवाकरियानम, जिंजर मोंटसम और जिंजर निमोनी जैसी अदरक की कई ऐसी छह प्रजातियां हैं जो उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में तेजी से खत्म हो रही हैं। ऐसे में अदरक की इन प्रजातियों को संरक्षित करने को लेकर कार्य योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदरक के साथ ही हल्दी की पांच प्रजातियों को भी संरक्षित करने को लेकर योजना तैयार की गई है। डॉ. एसके सिंह के मुताबिक अदरक और हल्दी की प्रजातियों को संरक्षित किया जा सके इसके लिए संस्थान परिसर में जिंजर गार्डन तैयार किया गया है।


गार्डन में अदरक और हल्दी के अलावा कई अन्य प्रकार की वनस्पतियों को भी संरक्षित किया जा रहा है। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के विशेषज्ञों के मुताबिक हल्दी और अदरक की जिन प्रजातियों को संरक्षित किया जा रहा है। इनमें से कई प्रजातियों को उत्तर पूर्व के राज्यों से लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed