फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   uttarakhand news : SBI Bank guard hit by truck during morning walk, died

उत्तराखंड: सुबह सैर पर निकले एसबीआई बैंक के गार्ड को ट्रक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Wed, 11 Aug 2021 11:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 11 Aug 2021 11:41 AM IST
सार

शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है l देहरादून में रहने वाले मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है l सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक को मेहलचोरी में पकड़ लिया गया है l

विज्ञापन
uttarakhand news : SBI Bank guard hit by truck during morning walk, died
हादसे में दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा के चौखुटिया में भारतीय स्टेट बैंक के गार्ड हादसे का शिकार हो गए। हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का परिवार देहरादून में रहता है। परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह भारतीय स्टेट बैंक चौखुटिया के गार्ड महेंद्र सिंह थापा (45) पुत्र किसन सिंह थापा की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हाे गई। वह सुबह की सैर पर निकले थे। ग्राम पंचायत जमणियां के निकट सुबह साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


राजस्व उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है l देहरादून में रहने वाले मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है l सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक को मेहलचोरी में पकड़ लिया गया है l
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासनगर: घर में घुसा अनियंत्रित डंपर, महिला घायल
तेज रफ्तार डंपर लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। बीते सोमवार की रात तेज रफ्तार डंपर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आदूवाला गांव स्थित एक घर में घुस गया। डंपर ने घर की सुरक्षा दीवार तोड़ दी। परिसर में खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दी। हादसे में एक महिला भी घायल हो गई।

दुर्घटना के बाद चालक और हेल्पर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की रात करीब 10 बजे आदूवाला शिमला बाईपास में डंपर बलबीर के घर में जा घुसा। हादसे में सुलोचना (45) पत्नी बलबीर घायल हो गई।

 

उसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में बलबीर के घर की बाउंड्री व बाहर खड़ी बाइक भी डंपर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फरार चालक और हेल्पर का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed