उत्तराखंड : राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों का वेतन जारी, सरकार ने बाजार से उठाए पांच सौ करोड़ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में साढ़े तीन लाख से अधिक राज्य कर्मचारियों का वेतन शासन ने बुधवार को जारी कर दिया। इस बार वेतन और पेंशन के लिए सरकार को बाजार से करीब पांच सौ करोड़ रुपये उठाने पड़े।
कर्मचारियों के वेतन और पेंशन आदि मामलों में प्रदेश सरकार की निगाह जीएसटी क्षतिपूर्ति पर थी। पिछले चार माह की 2200 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति मिल जाती तो सरकार को इस बार बाजार से उधार उठाने की जरूरत न पड़ती।
वित्त विभाग के मुताबिक केंद्र ने जीएसटी की क्षतिपूर्ति नहीं की है और इस वजह से बाजार उधारी करनी पड़ी। मंगलवार को ही प्रदेश सरकार को यह पांच सौ करोड़ रुपये मिले। कोषागार से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को कर्मचारियों का वेतन और पेंशन जारी कर दी गई है।
बाजार उधारी अब करीब 1600 करोड़ रुपये
इसी के साथ वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रदेश सरकार की बाजार उधारी बढ़कर करीब 1600 करोड़ रुपये हो गई है। सरकार इस वित्तीय वर्ष में करीब 11 हजार करोड़ रुपये का बाजार से उधार ले सकती है।
इसमें भी अगर केंद्र की शर्त के अनुरूप एक राष्ट्र, एक कार्ड, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस आदि में सुधार किया जाता है तो सरकार चार हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त उधार ले सकती है।
तीन से पांच के बीच मिल रहा है वेतन
वैसे राज्य कर्मचारियों को माह की पहली तारीख को ही वेतन दे दिया जाता है। कोविड के कारण वित्तीय दबाव का सामना कर रही सरकार अब कर्मचारियों का वेतन हर माह तीन से पांच के बीच में जारी कर पा रही है।