फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: road accident in uttarkashi and sahaspur, two died, five injured

उत्तराखंड: उत्तरकाशी और सहसपुर में दर्दनाक हादसा, दो युवकों की हुई मौत, पांच लोग घायल

Fri, 07 Jan 2022 11:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 07 Jan 2022 11:36 AM IST
सार

पहला हादसा उत्तरकाशी के बनचोरा में हुआ है। वहीं दूसरे हादसे में सहसपुर में एक कार पुल से नीचे गिर गई।

विज्ञापन
uttarakhand news: road accident in uttarkashi and sahaspur, two died, five injured
हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी और विकासनगर में हुए दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


एक की मौत, चार लोग घायल हो गए
पहला हादसा उत्तरकाशी के बनचोरा में हुआ है। जहां गुरुवार रात बणगांव जा रही यूटिलिटी (संख्या- यूके 010 टीए 0749) हैजो हटनाली के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक मगराज रावत पुत्र बच्चन रावत (32 वर्ष) निवासी बणगांव की मौत हो गई है।

वहीं चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को बनचोरा पुलिस व स्थानीय ग्रमीणों के द्वारा 108 के माध्यम से सीएचसी चिन्यालीसौड़ भेजा गया है। हादसे में यतेंद्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह (40 वर्ष), अनिल रावत पुत्र नैन रावत (38 वर्ष), धनवीर राणा पुत्र सूरत राणा (35 वर्ष) और महावीर राणा पुत्र जगर राणा (30 वर्ष) सभी निवासी बणगांव घायल हुए हैं।

विज्ञापन

एक युवक की मौत और एक कार सवार घायल

वहीं दूसरे हादसे में सहसपुर में एक कार पुल से नीचे गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हुई और एक कार सवार घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक बीती रात सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाकी पुल से नीचे कार गिर गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

एक मौत, एक घायल
मृतक की पहचान ध्रुव वर्मा (25) निवासी धमावाला देहरादून के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही सहसपुर थाना पुलिस ने 108 की मदद से घायलों को सहसपुर अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने ध्रुव को मृत घोषित कर दिया, जबकि हादसे में घायल दूसरे युवक अभिषेक कोटी (30) निवासी चुक्खू मोहल्ला देहरादून को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार की रफ्तार तेज थी। कार विकासनगर से देहरादून की ओर जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed