{"_id":"60c58ba5f3575763df7e27af","slug":"uttarakhand-news-rishikesh-badrinath-highway-closed-due-to-debris","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेसीबी मशीन पर पहाड़ी से गिरा मलबा, चालक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेसीबी मशीन पर पहाड़ी से गिरा मलबा, चालक गंभीर घायल
Sun, 13 Jun 2021 10:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:11 AM IST
सार
मलबा आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 58 नरकोटा के पास बंद हो गया है। जेसीबी मशीन मार्ग खोलने के कार्य में लगी हुई है।
विज्ञापन
पहाड़ी से मलबा आने के कारण जेसीबी मशीन और चालक पहाड़ी से नीचे गिर गए
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग 58 पर शनिवार देर रात नरकोटा के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण जेसीबी मशीन और चालक पहाड़ी से नीचे गिर गए। जेसीबी पहाड़ी पर अटक गई। घटना में चालक को गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: प्री-मानसून की बारिश से मालदेवता में तबाही, घरों-दुकानों में घुसा मलबा, कई गांवों का दून से संपर्क कटा
विज्ञापन
चालक को आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ एवं पुलिस की रेस्क्यू टीम द्वारा ढूंढ खोज करने के बाद चालक निकाला गया। चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चालक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मलबा आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 58 नरकोटा के पास बंद हो गया है। जेसीबी मशीन मार्ग खोलने के कार्य में लगी हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग 107 रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग यातायात हेतु खुला है।रुद्रप्रयाग जनपद में मौसम साफ है।
बदरीनाथ हाईवे दिन में कई बार बाधित
शनिवार सुबह लगभग एक घंटा हुई मूसलाधार बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग दिन में कई बार बाधित हुआ। वह जिले में 26 संपर्क मोटर मार्ग भी बंद रहे। शनिवार को सुबह 5 से 6 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे बदरीनाथ हाईवे नरकोटा के समीप बंद हो गया। यहां पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया था। एनएच व कार्यदायी संस्था ने मशीनों से मलबा साफ कर सुबह 8 बजे यातायात बहाल किया, लेकिन पहाड़ी से रुक-रुककर मलबा गिरने का सिलसिला देर शाम तक बना रहा।
इस समस्या के चलते पूरे दिनभर कई बार यातायात बाधित हुआ। एनएच के एई राजेश शर्मा ने बताया कि मौसम में सुधार होते ही प्रभावित हिस्से का ट्रीटमेंट किया जाएगा। वहीं बारिश से जिले में तिलवाड़ा-मयाली-घनसाली, खांकरा-काडई-खेड़ाखाल, विजयनगर-तैला, नगरासू-डांडाखाल, कांडई-कमोल्ड़ी-मोलखाखाल, मयायी-रणधार, रुद्रप्रयाग-पोखरी, सणगू-सारी समेत 26 मोटर मार्ग बंद रहे।
उमरानारायण मंदिर में घुसा मलबा
बारिश के कारण उमरानारायण मंदिर परिसर मलबे से भर गया। मंदिर के पुजारी की सूचना पर सौड़ गांव के ग्रामीणों ने मंदिर परिसर से मलबा साफ किया। स्थानीय निवासी दिनेश सिंह बिष्ट, दशरथ सिंह, बबीता रावत ने बताया कि मंदिर के पीछे पूरा वन क्षेत्र है जहां से मलबा मंदिर परिसर में घुस गया था। तेज बारिश हुई तो दोबारा मलबा आ सकता है।