{"_id":"60495c538ebc3e8cd11fde32","slug":"uttarakhand-news-rawat-shocked-every-one-till-last","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की सियासतः आखिरी समय तक सीएम के नाम पर सस्पेंस, जाते-जाते फिर चौंका गए रावत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की सियासतः आखिरी समय तक सीएम के नाम पर सस्पेंस, जाते-जाते फिर चौंका गए रावत
Thu, 11 Mar 2021 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
भूपेंद्र राणा, देहरादून
भूपेंद्र राणा, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 11 Mar 2021 05:24 AM IST
सार
- बैठक शुरू होने तक तीरथ सिंह रावत के नाम की चर्चा तक नहीं
- त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रखा विधानमंडल दल के नेता के नाम प्रस्ताव
विज्ञापन
तीरथ का नाम सामने आते ही बदल गया माहौल...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जाते-जाते एक बार फिर सबको चौंका गए। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर आखिरी समय तक सस्पेंस बना रहा। विधानमंडल दल की बैठक शुरू होने तक मुख्यमंत्री के लिए तीरथ सिंह रावत के नाम की कहीं कोई चर्चा नहीं थी।
विज्ञापन
बैठक में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी की ओर से विधानमंडल दल के नेता को लेकर लिए गए निर्णय का प्रस्ताव रखा। पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद तीरथ सिंह रावत के नाम का एलान होते ही सब चौंक गए।
विज्ञापन
बैठक शुरू होने तक भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में तीरथ सिंह रावत के नाम की कोई चर्चा नहीं थी। कार्यालय में अंदर बैठक चल रही थी और बाहर कार्यकर्ताओं में केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का नाम तय होने की चर्चाएं थी। बैठक में 11.15 बजे कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी ने विधानमंडल दल का नेता चुनने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पार्टी ने मुझे नए नेता का प्रस्ताव रखने की जिम्मेदारी दी है। पार्टी में मंत्री से विधायक व अन्य पदाधिकारी सब कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने ऐसे कार्यकर्ता का नाम तय किया, उस पर मुझे खुशी है। बचपन से साथ पढ़ते थे, स्वयं सेवी बनाने का मौका मिला और मेरे साथ प्रचारक व संगठन मंत्री भी रहे। सब सोच रहे कौन हो सकता है। इस पर वहां मौजूद लोगों के मन में धन सिंह रावत का नाम कौंध रहा था। लेकिन इसके इतर तीरथ सिंह रावत के नाम का एलान हुआ है। इससे सब चौंक गए।
चर्चाओं से इतर आया तीरथ सिंह का नाम
चार दिनों से सियासी गलियारों में नए मुख्यमंत्री को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, अजय भट्ट के नाम की चर्चाएं जोरों पर थी। इन चर्चाओं में सांसद तीरथ सिंह रावत का नाम कहीं नहीं था। पार्टी हाईकमान ने ऐन वक्त पर तीरथ सिंह रावत का नाम तय कर सियासी चर्चाओं पर विराम लगा दिया।