फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Ration card holders will get two kg sugar from this month

उत्तराखंड : इस महीने से राशनकार्ड धारकों को मिलेगी दो किलो चीनी, शासनादेश जारी

Fri, 04 Jun 2021 11:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 04 Jun 2021 11:08 AM IST
सार

खाद्य मंत्री बंशीधर भगत ने शासनादेश जारी होने के साथ ही विभागीय अधिकारियों को राशन की दुकानों पर चीनी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
uttarakhand news : Ration card holders will get two kg sugar from this month
चीनी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राज्य की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर राज्य के करीब 23 लाख राशन कार्ड धारकों को प्रतिमाह दो किलो चीनी मिलने लगेगी। शासन ने गुरुवार को इसका शासनादेश जारी कर दिया है। पिछले हफ्ते कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। 

विज्ञापन


खाद्य मंत्री बंशीधर भगत ने शासनादेश जारी होने के साथ ही विभागीय अधिकारियों को राशन की दुकानों पर चीनी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राशन उपभोक्ताओं को जून, जुलाई व अगस्त में प्रतिमाह 25 रुपये प्रति किलो की दर से दो किलो चीनी मिलेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्र 2020-21 में सहकारिता विभाग द्वारा लक्ष्य से 1.10 लाख क्विंटल अधिक धान की खरीद की गई थी। जिस कारण उस वक्त वह ई-पोर्टल पर अंकित नहीं हो पाया था। इस विषय को कैबिनेट में पास करवाकर तत्काल उन्हें ई-पोर्टल में चढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं। अब 1.10 लाख क्विंटल धान को भी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य में खरीदा सकेगी। इसका शासनादेश भी जारी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरकाशी में अभी नहीं पहुंचा राशन
जिले में राज्य सरकार के हर राशन कार्ड धारक को तीन महीने तक रियायती दर पर दिया जाने वाला राशन अभी नहीं पहुंच पाया है। यहां प्रधानमंत्री गरीब कल्याण आर्थिक योजना के मई व जून का राशन पहुंचा है। जिसे इन दिनों सस्ता गल्ला विक्रेताओं द्वारा बांटा जा रहा है। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी आरती भट्ट का कहना है कि अभी सरकार ने घोषणा ही की है। शासनादेश के जारी होने के बाद राशन पहुंच जाएगा, जिसके बाद ही राशन वितरण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। 

टिहरी जिले में 20 किलो राशन का वितरण शुरू
टिहरी जिले में एपीएल राशन कार्ड धारकों के लिए 10 किलो गेहूूं और 10 किलो चावल का कोटा क्षेत्र के गोदामों में पहुंचा दिया गया है। जिले को अतिरिक्त राशन का कोटा 18 मई के बाद ही मिलना शुरू हो गया था, जिससे कई क्षेत्रों में मई में ही राशन का वितरण शुरू कर दिया गया था। डीएसओ मुकेश पाल ने बताया कि 10-10 किलो गेहूं-चावल का कोटा जिले को मिल गया है। जहां मई का राशन नहीं बंट पाया था, वहां दो माह का राशन इन दिनों गोदामों में भेजा जा रहा है। कार्ड धारकों को भी जल्द राशन वितरण शुरू किया जाएगा।

डीएसओ ने बताया कि 25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दो किलो चीनी देने का आर्डर तो मिल गया है, लेकिन अभी कोटा नहीं मिल पाया है। चीनी मिलते ही वितरण किया जाएगा। उन्होंने राशन कार्ड जल्द ऑनलाइन कराने की अपील करते हुए कहा कि जिनके राशन कार्ड नहीं हैं, वह भी नए कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। उसके लिए आय प्रमाण पत्र जरूरी है। नए राशन कार्ड ऑनलाइन करने के बाद उन्हें भी राशन वितरित किया जाएगा। 

चमोली की 795 सस्ते गल्ले की दुकानों में सस्ती राशन का वितरण शुरू गोपेश्वर। चमोली जनपद की 795 सस्ते गल्ले की दुकानों में राज्य खाद्य योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को तीन महिने के लिए आठ रुपये 60 पैसे प्रति किलो के हिसाब से दस किलो गेहूं और 11 रुपये किलो के हिसाब से दस किलो चावल मिलना शुरू हो गया है। जिले की सभी दुकानों में निर्धारित कोटा भी आवंटित कर दिया गया है। जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी केएल शाह ने बताया कि जिले की सभी दुकानों में सस्ती राशन का वितरण शुरू कर दिया गया है। कहीं से भी कार्ड धारकों की ओर से राशन न मिलने व किसी अन्य समस्या को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर शीघ्र निस्तारण कर दिया जाएगा। 

61 हजार कार्ड धारकों को मिलने लगा राशन
पौड़ी जिले में सस्ती दरों पर तीन माह का राशन वितरण शुरू हो गया है। जिले में इस योजना के तहत दो माह का 6 हजार 10 क्विंटल गेहूं व 9 हजार 15 क्विंटल चावल जिले के गोदामों में पहुंच चुका है। साथ ही जिले के अधिकतर जगहों पर कार्ड धारकों को राशन मिलना शुरू हो गया है। डीएसओ केएस कोहली ने बताया कि योजना के तहत जिले में 61 हजार कार्ड धारक हो रहे हैं, जिन्हें योजना के तहत राशन दिया जाने लगा है। उन्होंने कहा कि जिले के कुछ क्षेत्रों में राशन आवंटन को लेकर कुछ शिकायतें मिली थीं, जिन्हें दूर कर लिया गया है। संवाद


रुद्रप्रयाग को मिल चुका मई-जून का राशन
रुद्रप्रयाग सरकार के निर्देशानुसार तीन माह तक 8 रुपये 60 पैसे के हिसाब से चावल और 11 रुपये के हिसाब से गेहूं का मई व जून माह का कोटा पूर्ति विभाग को मिल चुका है। जिले को अलग-अलग कार्ड धारकों के लिए 10503 कुंतल गेहूं और 9363 कुंतल चावल प्राप्त हुआ है। यह राशन रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, गुप्तकाशी, बसुकेदार आदि गोदामों के जरिए जिले में संचालित 350 से अधिक ग्रेन डीलर को वितरित किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि गोदामों से 60 फीसदी ग्रेन डीलर राशन का उठान कर चुके हैं। राशन वितरण को लेकर सभी ग्रेन डीलर को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिन लोगों को किन्हीं कारणों से राशन नहीं मिल पा रहा हो, वे कार्यालय को सूचना दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed