फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: rajaji park open from today for tourists

उत्तराखंड: सैलानियों के लिए खुले कॉर्बेट व राजाजी पार्क के द्वार, वरिष्ठ नागरिकों और स्कूली बच्चों को टिकट में छूट

Mon, 15 Nov 2021 07:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला
संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 15 Nov 2021 07:14 PM IST
सार

हर साल 15 नवंबर को सैलानियों के लिए प्रवेश द्वार खोले जाते हैं। सैलानियों के स्वागत के लिए पार्क प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
uttarakhand news: rajaji park open from today for tourists
राजाजी टाइगर रिजर्व - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कॉर्बेट पार्क का ढिकाला जोन और राजाजी टाइगर रिजर्व का मोतीचूर व चीला रेंज का प्रवेश द्वार आज से सैलानियों के लिए खोल दिया गया है। राजाजी में वरिष्ठ नागरिकों, स्कूली बच्चों और अवयस्कों को टिकट शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

विज्ञापन


पार्क प्रशासन की पूरी तैयारी
मोतीचूर रेंज अधिकारी महेंद्र गिरि गोस्वामी ने बताया हर साल 15 नवंबर को सैलानियों के लिए प्रवेश द्वार खोले जाते हैं। सैलानियों के स्वागत के लिए पार्क प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। पर्यटक रेंज के भीतर जंगल सफारी का आनंद उठा पाएंगे साथ ही हाथी, मोर, हिरण, पक्षियों आदि के दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन


कोरोना काल के चलते प्रवेश शुल्क और जंगल सफारी वाहन के किराए में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। सैलानियों के लिए 150 रुपये प्रतिव्यक्ति टिकट रखा गया है। वहीं 250 रुपये जंगल सफारी वाहन शुल्क निर्धारित किया गया है। महेंद्र गिरि ने बताया वरिष्ठ नागरिकों, स्कूली बच्चों और अवयस्कों को टिकट शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजाजी की मोतीचूर रेंज में बढ़ेगा बाघों का कुनबा 

कॉर्बेट टाइगर रिवर्ज से जल्द राजाजी टाइगर रिजर्व में दो बाघों को लाने की योजना इसी माह परवान चढ़ने वाली है। राजाजी के मोतीचूर रेंज में दो बाघों के आने से इनकी संख्या चार हो जाएगी। पार्क प्रशासन बाघों के स्वागत के लिए बेताब है। राज्य के दूसरे सबसे बड़े नेशनल पार्क राजाजी में जल्द बाघों की संख्या में इजाफा होने वाला है।

दरअसल, राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में इसी माह कॉर्बेट नेशनल पार्क से दो बाघों को लाया जाना है। जिसके लिए पार्क प्रशासन ने तैयारी ली है। कोरोना काल और उसके बाद बारिश के चलमे  मोतीचूर रेंज में बाघों को शिफ्ट करने में दिक्कतें आ रही थी। रेंज अधिकारी महेंद्र गिरि गोस्वामी ने बताया नवंबर माह के अंत तक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से बाघों को शिफ्ट कर लिया जाएगा।

अभी मोतीचूर रेंज में एक बाघ और एक बाघिन हैं। संभावना है कि इस बार दो बाघिनों को लाया जाए। राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में इजाफा होने से पार्क में आने वाले सैलानियों की संख्या में भी इजाफा होगा। पार्क प्रशासन ने बाघों की शिफ्टिंग के लिए कमर कस ली है। बाघों को पार्क में लाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह है। 

कॉर्बेट के ढिकाला जोन में शुरू हुई जंगल सफारी

कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन सोमवार से पर्यटकों के लिए खुल गया है। पहले दिन 275 पर्यटक सफारी के लिए गए। विधायक ने फीता काटकर पर्यटकों के कैंटर को रवाना किया। ढिकाला में वनराज व वन्यजीवों को देख पर्यटक गदगद दिखे।

कोविड की वजह से कॉर्बेट पार्क का ढिकाला जोन एक मई से पर्यटकों के लिए बंद था, जबकि बिजरानी, ढेला, झिरना व गर्जिया जोन पर्यटकों के लिए खुला था। सोमवार से कॉर्बेट पार्क के ढिकाला में भी पर्यटन गतिविधियां शुरू हो गईं। पार्क प्रशासन के मुताबिक 15 नवंबर को ढिकाला जोन नाइट स्टे के लिए पैक रहा।

सोमवार सुबह व शाम आठ कैंटरों से पर्यटक ढिकाला में डे सफारी पर गए। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने धनगढ़ी गेट से  पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए रवाना किया। विधायक बिष्ट ने बताया कि पर्यटन गतिविधियां शुरू होने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुल गए हैं। ढिकाला जोन खुलने से जिप्सी मालिक, चालक, गाइड, होटल व टूर ऑपरेटर कारोबारी उत्साहित हैं। 

उप वन क्षेत्राधिकारी बालम सिंह बिष्ट ने बताया कि पहले दिन आठ कैंटरों से 123 और रात्रि विश्राम के लिए 41 जिप्सियों से 152 पर्यटक जंगल सफारी के लिए ढिकाला गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed