फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News promotion 52 senior officers become Chief Administrative Officer after getting promotion

Dehradun News: शिक्षा विभाग में  52 वरिष्ठ अधिकारी पदोन्नति पाकर बने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, आदेश जारी

Mon, 01 Jan 2024 10:27 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 01 Jan 2024 10:27 AM IST
सार

पदोन्नति पाने वाले सभी अधिकारियों को 15 दिन के भीतर नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। ऐसा न करने पर पदोन्नति खुद ही रद्द समझी जाएगी। वहीं पदोन्नति छोड़ने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News promotion 52 senior officers become Chief Administrative Officer after getting promotion
प्रमोशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिक्षा विभाग में 52 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पदोन्नति पाकर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बने हैं। पदोन्नति पाने वाले सभी मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को नए तैनाती स्थलों पर तैनाती दी गई है।शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


आदेश में कहा गया कि पदोन्नति छोड़ने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। पदोन्नति पाने वाले सभी अधिकारियों को 15 दिन के भीतर नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। ऐसा न करने पर पदोन्नति खुद ही रद्द समझी जाएगी।

विज्ञापन

इसके बाद अगले एक भर्ती वर्ष तक संबंधित कार्मिक की पदोन्नति पर विचार नहीं किया जाएगा। आदेश में कहा गया कि पदोन्नति अस्थायी है। जो बिना पूर्व सूचना के किसी भी समय रद्द की जा सकती है। इस संबंध में यदि कोई मामला न्यायालय में है, तो पदोन्नति न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में जान खतरे में डाल रहे पर्यटक, केदारकांठा जाने को अपना रहे ऐसा रास्ता

पदोन्नत कर इन जिलों में मिली तैनाती

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत कर नई टिहरी से उत्तरकाशी, चंपावत से अल्मोड़ा, हरिद्वार से चंपावत, टिहरी से रुद्रप्रयाग, टिहरी से देहरादून, नैनीताल से ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार से अल्मोड़ा, टिहरी से हरिद्वार, पिथौरागढ़ से चंपावत, अल्मोड़ा से चमोली आदि जिलों में तैनाती दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed