फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Preparations to change system of Atal Vidyalayas to make teachers Posting on mountain

Uttarakhand: शिक्षकों को पहाड़ चढ़ाने के लिए व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, तैयार हो रहा प्रस्ताव

Thu, 18 Jul 2024 01:15 PM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Jul 2024 01:15 PM IST
सार

सरकार ने प्रदेश के 155 राजकीय इंटर मीडिएट कालेजों का नाम और बोर्ड बदलकर वर्ष 2021 में राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय कर दिया था।

विज्ञापन
Uttarakhand News Preparations to change system of Atal Vidyalayas to make teachers Posting on mountain
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने और शिक्षकों को पहाड़ चढ़ाने के लिए वर्तमान व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की अध्यक्षता में इसे लेकर विभाग की बैठक हो चुकी है। जिसके बाद विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। विभागीय सचिव के मुताबिक प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाएगा।

विज्ञापन


सरकार ने प्रदेश के 155 राजकीय इंटर मीडिएट कालेजों का नाम और बोर्ड बदलकर वर्ष 2021 में राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालय कर दिया था। इन विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध किया गया लेकिन विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी खासकर पहाड़ के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर नहीं हो पा रही है। विभाग इसकी एक वजह पूर्व में इन विद्यालयों को लेकर हुए शासनादेश को मान रहा है। जिसमें सुगम में तैनात शिक्षकों की सेवाओं को दुर्गम सेवा के रूप में जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


Uttarakhand: पूजा खेडकर के बाद अब चर्चाओं में उत्तराखंड की ये IAS, दिव्यांगता सर्टिफिकेट को लेकर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल इससे हो यह रहा है कि पिछले कई साल से सुगम में तैनात शिक्षक के सुगम क्षेत्र के अटल उत्कृष्ट विद्यालय में तैनात होते ही उनकी सेवा दुर्गम में जुड़ रही है। विभाग के कुछ अधिकारियों का मानना है कि बिना दुर्गम क्षेत्र में सेवा के इन शिक्षकों की दुर्गम की सेवा जुड़ने से ऐसे शिक्षक कभी पहाड़ नहीं चढ़ सकेंगे। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन के मुताबिक अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में वर्तमान व्यवस्था को ओर बेहतर बनाया जाएगा। प्रयास किया जा रहा है कि रोटेशन के आधार पर शिक्षकों की तैनाती हो।

इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन न कर पाने वाले शिक्षकों को इन विद्यालयों से हटाया जाएगा। इन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की बोर्ड फीस अधिक है। इस फीस को कम करने और अलग कैडर पर भी विचार किया जा रहा है। विभाग की एक बैठक के बाद विभागीय मंत्री की अध्यक्षता में बैठक होनी है।

इन विद्यालयों के लिए जो पिछला शासनादेश हुआ था उसमें यह है कि जो शिक्षक जहां हैं, उनकी दुर्गम की सेवा जोड़ी जाएगी। इससे शिक्षकों के तबादले नहीं हो पा रहे हैं। शिक्षकों का प्रदर्शन देखकर अब अच्छा प्रदर्शन न करने वाले शिक्षकों को हटाया जाएगा।
- रविनाथ रामन, शिक्षा सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed