फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Preparation for direct heliservice from Dehradun to Kedarnath and Badrinath

अच्छी खबर: अगले यात्रा सीजन में देहरादून से केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए सीधी हेली सेवा चलाने की तैयारी

Sun, 20 Nov 2022 09:07 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Nov 2022 09:07 AM IST
सार

Kedarnath And Badrinath Direct heli service News: यूकाडा के स्तर से देहरादून से बदरीनाथ, केदारनाथ व केदारनाथ वैली से बदरीनाथ, गौचर से केदारनाथ आदि अतिरिक्त रूट पर हेली सेवा का प्रस्ताव है। इस संबंध में यूकाडा अपने स्तर से प्रस्ताव का परीक्षण कर शासन को समय से उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Preparation for direct heliservice from Dehradun to Kedarnath and Badrinath
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अगले यात्रा सीजन में देहरादून से केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए सीधी हेली सेवा शुरू करने की तैयारी है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने इसका प्रस्ताव भेजा है। नागर विमानन महानिदेशालय से यदि इस रूट को मंजूरी मिल जाती है तो यात्रियों को सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ एवं बदरीनाथ जाने की सुविधा उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन


Chardham Yatra: दो साल बाद बिना बंदिशों के चली चारधाम यात्रा, पहुंचे रिकॉर्ड 46 लाख तीर्थ यात्री
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण में उत्तराखंड राज्य में हेली सेवा के विस्तार व आगामी यात्रा सीजन में यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के उद्देश्य से सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बताया गया कि यूकाडा के स्तर से देहरादून से बदरीनाथ, केदारनाथ व केदारनाथ वैली से बदरीनाथ, गौचर से केदारनाथ आदि अतिरिक्त रूट पर हेली सेवा का प्रस्ताव है। इस संबंध में यूकाडा अपने स्तर से प्रस्ताव का परीक्षण कर शासन को समय से उपलब्ध कराएगा। बैठक के दौरान सभी ऑपरेटरों ने अत्यधिक वीआईपी आवागमन के चलते टिकटिंग व संचालन में हो रही असुविधा से यूकाडा के अधिकारियों को अवगत कराया।


केदारनाथ हेलीपैड की सुरक्षा प्राइवेट एजेंसी को देंगे

हेलीपैड की सुरक्षा के लिए केदारनाथ में प्राइवेट एजेंसी को लाने का निर्णय लिया गया। अग्निश्मन की व्यवस्था भी प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से की जाएगी।


मौसम विभाग केदारनाथ में सब स्टेशन स्थापित करेगा

हेलीकॉप्टर एवं यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई अहम सुझाव सामने आए। निर्णय लिया गया कि मौसम विभाग की ओर से केदारनाथ में सब स्टेशन लगाया जाए। इसके अलावा केदार वैली में विभिन्न स्थानों पर कैमरे लगाते हुए उनको नेटवर्क के माध्यम से वास्तविक समय की सूचना देने के संबंध में सहमति ली जाएगी। डीजीसीए से तकनीकी सलाह लेते हुए उनका मूल्यांकन अगले यात्रा सीजन से पहले करने का निर्णय लिया गया है।

टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग रोकने को कस्टमर केयर सॉफ्टवेयर

टिकट बुकिंग में आने वाली समस्याओं एवं ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतों पर हेलीकॉप्टर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कस्टमर केयर सॉफ्टवेयर चलाने का अनुरोध किया। इसे स्वीकार करते हुए सचिव नागरिक उड्डयन ने यूकाडा को आवश्यक निर्देश दिए। बुकिंग पोर्टल में आवश्यक बदलाव एवं ब्लैक मार्केटिंग पर रोक के लिए सख्ती के भी निर्देश दिए गए।  


अगले सीजन में हर हेलीपेड और हेलीपोर्ट पर लगेंगे कैमरे

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगले सीजन में हर हेलीपैड, हेलीपोर्ट पर कैमरे लगाए जाएंगे। निर्देश दिए गए कि यूकाडा एवं जीएमवीएन के स्टाफ की ओर से टिकट पर उल्लिखित पहचान पत्र का सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।


सचिव ने निर्माणाधीन हेलीड्रोम का निरीक्षण किया 

सचिव नागरिक उड्डयन ने बताया कि उन्होंने सहस्त्रधारा में निर्माणाधीन 500 सिटिंग क्षमता के अत्याधुनिक हेलीड्रोम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को यह कार्य अगले यात्रा सीजन से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। सचिव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मानकों का यह हेलीड्रोम अत्याधुनिक एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed