फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Police Will cut Challan Strictly if traffic rules Broken

सावधान: सड़कों पर संभलकर चलें, जरा सी लापरवाही करने पर कट जाएगा चालान

Tue, 10 Aug 2021 05:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Aug 2021 05:24 PM IST
सार

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, देहरादून संभाग में ही पिछले वर्ष जुलाई में विभाग ने इंटरसेप्टर वाहनों से 660 चालान किए थे जबकि इस साल 1285 चालान किए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Police Will cut Challan Strictly if traffic rules Broken
चालान काटती पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सड़कों पर यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वाले जरा सतर्क हो जाएं। परिवहन विभाग ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बढ़ा दी है। पिछले वर्ष जुलाई के मुकाबले इस साल जुलाई में विभाग ने दोगुनी कार्रवाई की है। अगस्त में भी यह सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, देहरादून संभाग में ही पिछले वर्ष जुलाई में विभाग ने इंटरसेप्टर वाहनों से 660 चालान किए थे जबकि इस साल 1285 चालान किए हैं। पिछले साल विभाग ने छह वाहन बंद किए थे, इस साल 33 वाहन बंद किए हैं। ओवर स्पीड में पिछले साल एक भी कार्रवाई नहीं हुई थी लेकिन इस साल 286 के खिलाफ कार्रवाई हुई है। पिछले साल वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेेमाल करने पर 27 के खिलाफ कार्रवाई हुई थी लेकिन इस साल 58 के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


दुपहिया वाहन में हेलमेट न पहनने पर पिछले साल 228 के खिलाफ कार्रवाई हुई थी, इस साल 261 के खिलाफ हुई है। चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट न पहनने पर पिछले साल 49 और इस साल जुलाई में 120 के खिलाफ कार्रवाई हुई है। भार वाले वाहन में यात्री ढोने के मामले में पिछले साल चार और इस साल 33 कार्रवाई हुई है। गलत दिशा में वाहन चलाने के मामले में पिछले साल पांच और इस साल 21 कार्रवाई हुई हैं। यातायात नियमों से जुड़े अन्य मामलों में पिछले साल 247 और इस साल जुलाई में 1905 के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार चलेगा अभियान

परिवहन विभाग के मुताबिक, सड़क हादसों का ग्राफ नीचे लाने के लिए यह सख्ती बढ़ाई गई है। न केवल जुलाई बल्कि अगस्त में भी तेजी से चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। 

इन रूटों पर चल रहा अभियान
देहरादून-हरिद्वार, देहरादून-सहारनपुर, देहरादून-मसूरी, देहरादून-रायपुर, देहरादून-विकासनगर, मसूरी मार्ग, सहस्त्रधारा रोड, हरिद्वार रोड, सहारनपुर रोड, ऋषिकेश-टिहरी मार्ग, ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग, उत्तरकाशी, विकासनगर, चकराता मार्ग, हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग, हरिद्वार-देहरादून मार्ग, हरिद्वार-रुड़की मार्ग और हरिद्वार-पिरान कलियर मार्ग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed