{"_id":"5f72c275f68efa596b6fb58b","slug":"uttarakhand-news-police-recruitment-order-can-be-release-on-october-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : अक्तूबर में जारी हो सकता है पुलिस भर्ती का आदेश, पिछले दिनों प्रमोशन के बाद खाली हुए 1500 पद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : अक्तूबर में जारी हो सकता है पुलिस भर्ती का आदेश, पिछले दिनों प्रमोशन के बाद खाली हुए 1500 पद
Tue, 29 Sep 2020 11:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी माह में पुलिस के सिपाही पद पर 1500 पदों पर भर्ती के लिए आदेश जारी हो सकते हैं। यह पद पिछले दिनों प्रमोशन के बाद खाली हुए हैं। इसके साथ ही इंटेलीजेंस के दारोगाओं को भी जल्द प्रमोशन की सौगात मिलने वाली है। इसके बाद पूर्व में सिविल पुलिस और अब इंटेलीजेंस के इन नए इंस्पेक्टरों को जल्द तैनाती मिलने का रास्ता भी साफ हो गया है।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले दिनों शासन के आदेश पुलिस मुख्यालय ने हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के प्रमोशन संबंधी आदेश जारी किए थे। शासन ने एक माह के भीतर इन दोनों पदों पर प्रमोशन प्रक्रिया पूरी करने के निदे़श दिए थे। ऐसे में नियत समय पर ही पुलिस मुख्यालय ने यह आदेश जारी कर दिए। इनमें 100 हेड कांस्टेबल को दरोगा और 1200 कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल बनाया जाना है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय से मिली जानारी के अनुसार यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद अक्तूबर माह में रिक्त हुए लगभग 1500 पदों पर सिपाहियों की भर्ती की जानी है। आईजी कार्मिक पुष्पक ज्योति ने बताया कि आगामी पांच दिनों में इंटेलीजेंस के 32 दरोगाओं को भी प्रमोशन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद सभी की तैनाती कर दी जाएगी। इन सब प्रक्रिया में एक से डेढ़ सप्ताह का समय लगना है। अधिकारियों के साथ मंथन के बाद नई भर्ती प्रक्रिया का मसौदा तैयार कर लिया जाएगा और फिर नियमानुसार भर्तियां की जाएंगी।
मुख्यालय ही देगा रेंज को इंस्पेक्टर
पिछले दिनों सब इंस्पेक्टरों के प्रमोशन के बाद तय हुआ था कि रेंज स्तर पर ही इन्हें तैनाती दी जाएगी। अब मुख्यालय ने ही यह जिम्मा अपने हाथों में लिया है। मुख्यालय दोनों रेंज को इंस्पेक्टरों को आवंटित करेगा। इसके बाद रेंज स्तर से उन्हें पोस्टिंग पर भेजा जाएगा।