{"_id":"5f72c24428eb3f2f5b55afbd","slug":"uttarakhand-news-pm-modi-will-give-ownership-cards-on-11-october-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : पीएमओ ने तय की नई तारीख, अब 11 अक्तूबर को पीएम बांटेंगे स्वामित्व कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : पीएमओ ने तय की नई तारीख, अब 11 अक्तूबर को पीएम बांटेंगे स्वामित्व कार्ड
Tue, 29 Sep 2020 11:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter@ pm modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में 650 लोगों को स्वामित्व कार्ड के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब यह कार्ड 11 अक्तूबर को बांटेंगे। प्रदेश के पौड़ी और ऊधमसिंह नगर के करीब 50 गांवों में स्वामित्व कार्ड की पायलट परियोजना लागूू है।
विज्ञापन
इसके तहत गांव में रहने वाले लोगों को भू संपत्ति पर टाइटिल डीड या स्वामित्व दिया जाना है। इसका उन्हें कार्ड दिया जाएगा। इसका मतलब यह भी हुआ कि ये लोग दुकान, मकान आदि को शहरों की तरह खरीद बेच सकेंगे। इसके आधार पर बैंकों से लोन भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
पहले इस योजना के तहत दो अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वर्चुअल कार्यक्रम के तहत प्रदेश में 650 लोगों को कार्ड दिए जाने थे। सचिव राजस्व सुशील कुमार ने बताया कि अब यह कार्ड 11 अक्तूबर को पीएम की ओर से दिए जाएंगे। पीएमओ ने यह नई तिथि दी है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के साथ वीसी आज
स्वामित्व कार्ड को लेकर कितनी हलचल है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सप्ताह में दो बार कम से कम केंद्र सरकार के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस कर जानकारी ले रहे हैं। मंगलवार को भी यह वीडियो कांफ्रेंस होगी। पंचायत सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल ने बताया कि वीडियो कांफ्रेेंस में स्वामित्व कार्ड के बारे में केंद्र सरकार को जानकारी दी जाएगी।