फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News picture will be clear today regarding chair of pccf

Uttarakhand: विनोद सिंघल फिर बने PCCF, राजीव भरतरी को जैव विविधता बोर्ड भेजा, आदेश जारी

Wed, 19 Apr 2023 01:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Apr 2023 01:56 PM IST
सार

प्रीम कोर्ट के फैसले के बाद माना जा रहा था कि शासन से निर्देश मिलने के बाद मंगलवार को विनोद कुमार सिंघल पुन: हॉफ की कुर्सी संभालेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
Uttarakhand News picture will be clear today regarding chair of pccf
हॉफ का पद संभालते विनोद सिंघल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड वन विभाग में हॉफ की कुर्सी को लेकरआज तस्वीर साफ हो गई है। विनोद कुमार सिंघल को फिर से प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) बनाया गया है। वहीं, राजीव भरतरी को वापस जैव विविधता बोर्ड भेजा गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को शासन ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को राजीव भरतरी ने प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) के तौर पर सामान्य कामकाज निपटाया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद माना जा रहा था कि शासन से निर्देश मिलने के बाद मंगलवार को विनोद कुमार सिंघल पुन: हॉफ की कुर्सी संभालेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था।
विज्ञापन


Uttarakhand: शिक्षा सत्र शुरू होने के 18 दिन बाद भी नहीं मिलीं मुफ्त किताबें, अब वेबसाइट से पढ़ाएंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

चार्जशीट के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई आज

 शासन की ओर से पाखरो टाइगर सफारी निर्माण मामले में पीसीसीएफ राजीव भरतरी को चार्जशीट दी गई है, जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले में मंगलवार को नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इसके अलावा भरतरी मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने चार अप्रैल को अपना अंतरिम फैसला सुनाया था। अगले सोमवार 24 अप्रैल को इस मामले में फिर से सुनवाई होनी है। वहीं, दूसरी ओर राजीव भरतरी की ओर से कैट में फिर अवमानना याचिका दाखिल की गई है। इस पर भी 24 अप्रैल को ही सुनवाई होनी है। ऐसे में माना जा रहा है कि कोर्ट में दाखिल इन याचिकाओं के फैसले का असर आगे शासन के किसी निर्णय पर न पड़े, इसलिए कानूनी रूप से सभी पक्षों को देखा जा रहा है, ताकि आगे कोई दिक्कत ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed