फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Pauri soldier dies of heart attack while on duty in Ladakh

Uttarakhand: पौड़ी के जवान की लद्दाख में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 04 Apr 2024 07:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Apr 2024 07:28 PM IST
सार

Uttarakhand News: संजय पुत्र राजेंद्र सिंह रावत बीते 13 साल से भारतीय सेना का अभिन्न अंग था। वह इन दिनों 14 गढ़वाल राइफल में सेवारत रहते हुए लेह-लद्दाख में तैनात थे।

विज्ञापन
Uttarakhand News Pauri soldier dies of heart attack while on duty in Ladakh
सैनिक का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान पौड़ी के जवान कर हार्ट अटैक से निधन हो गया। सैनिक के निधन से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर है। सैनिक के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि शुक्रवार को अलकनंदा नदी तट पर आईटीआई श्रीनगर स्थित पैतृक घाट पर होगी।

विज्ञापन


बता दें कि विकास खंड खिर्सू के कुसली गांव निवासी संजय पुत्र राजेंद्र सिंह रावत बीते 13 साल से भारतीय सेना का अभिन्न अंग था। वह इन दिनों 14 गढ़वाल राइफल में सेवारत रहते हुए लेह-लद्दाख में तैनात थे। संजय के चाचा सोहन सिंह रावत ने बताया कि सेना से संदेश आया कि संजय को बीते तीन अप्रैल को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया था। बताया कि वीर सैनिक बेटे के आकस्मिक निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन


Srinagar Garhwal: ड्राइवर को आई नींद की झपकी, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संजय की एक पांच साल की बेटी है और एक छह माह का बेटा है। पत्नी मोनिका रावत गृहणी है। उसके पिता राजेंद्र सिंह सेना से लांस नायक के पद पर सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि छोटा भाई धीरेंद्र सिंह भारतीय सेना का हिस्सा है। चाचा श्रवण सिंह व मोहन सिंह प्राईवेट जॉब करते हैं। जबकि वह किसान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed