फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Pakistani citizen spy Abid absconded from Roorkee before High Court decision

उत्तराखंड: हाईकोर्ट के फैसले से पहले जासूसी का आरोपी पाकिस्तानी नागरिक रुड़की से हुआ फरार, मचा हड़कंप

Wed, 22 Sep 2021 10:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Sep 2021 10:22 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2010 में पासपोर्ट अधिनियम और जासूसी के मामले में रुड़की के बीएसएम तिराहे से पाकिस्तानी नागरिक आबिद उर्फ असद को पुलिस और खुफिया विभाग ने पकड़कर जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Pakistani citizen spy Abid absconded from Roorkee before High Court decision
रुड़की में सीसीटीवी में दिखा पाकिस्तानी जासूस आबिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

11 साल पहले पासपोर्ट अधिनियम और जासूसी के मामले में पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक हाईकोर्ट का निर्णय आने से पहले ही अचानक लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया विभाग में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद रात करीब नौ बजे पुलिस ने घर के पास ही किसी के मकान से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नैनीताल हाईकोर्ट: महाकुंभ 2010 में पकड़े गए जासूसी के आरोपी पाकिस्तानी नागरिक की जमानत निरस्त, हिरासत में लेने के निर्देश
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, वर्ष 2010 में पासपोर्ट अधिनियम और जासूसी के मामले में रुड़की के बीएसएम तिराहे से पाकिस्तानी नागरिक आबिद उर्फ असद को पुलिस और खुफिया विभाग ने पकड़कर जेल भेज दिया था। जांच में पता चला था कि उसने रुड़की के इमली रोड निवासी युवती से शादी कर ली थी। वह तभी से परिवार के साथ इमली रोड पर रह रहा था। पासपोर्ट अधिनियम का मामला नैनीताल हाईकोर्ट में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को निर्णय आना था। पुलिस और खुफिया विभाग उसकी निगरानी कर रहे थे, लेकिन सुबह करीब दस बजे वह गैस सिलिंडर खत्म होने का बहाना बनाकर घर से फरार हो गया। काफी देर तक उसके नहीं लौटने पर एलआईयू समेत पांच पुलिसकर्मियों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। उन्होंने सूचना अधिकारियों को दी। जासूसी के आरोपी पाकिस्तानी नागरिक के लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया।

आनन फानन पुलिस अधिकारी उसके घर पहुंचे और पत्नी से जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस बीच आबिद एक कैमरे में भागता नजर आया। रात करीब नौ बजे पुलिस ने घर के पास ही किसी के मकान से उसे पकड़ लिया। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आबिद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस और एलआईयू की लापरवाही आई सामने 

हाईकोर्ट से निर्णय आने वाले दिन अचानक आबिद के लापता होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बुधवार को एलआईयू समेत पांच पुलिसकर्मियों को निगरानी के लिए तैनात किया गया था। बावजूद इसके आबिद पुलिसकर्मियों को झांसा देकर फरार हो गया। ऐसे में पुलिस और एलआईयू की लापरवाही भी सामने आई है। वहीं, यह भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आबिद ने फरार होने की योजना पहले से तो तैयार नहीं कर रखी थी। 

आबिद जिस तरह शातिराना अंदाज में फरार हुआ, उससे देहरादून से लेकर जिले में बैठे पुलिस अधिकारी हैरत में हैं। पुलिस निगरानी का पहरा तोड़कर आबिद की फरारी ने पुलिस और एलआईयू की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी बड़ी लापरवाही से अधिकारियों में खासी नाराजगी है। इस बीच उसकी फरारी को लेकर पुलिस और एलआईयू के बीच कई सवाल तैर रहे हैं।

मसलन हाईकोर्ट से निर्णय वाले दिन फरार होने के पीछे क्या मकसद हो सकता है। सवाल यह भी है कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि आबिद को पहले ही अंदेशा हो गया हो कि हाईकोर्ट से निर्णय उसके खिलाफ आएगा। इसी के चलते निर्णय वाले दिन फरार होने की योजना पहले से ही तैयार कर ली हो। या फिर उसने फरारी की योजना के साथ छिपने के लिए दूसरा ठिकाना तो नहीं चुन लिया था। 

तलाश में उतारी पुलिस की फौज
पाकिस्तानी नागरिक के अचानक लापता होने की सूचना से रुड़की से लेकर देहरादून तक हड़कंप मच गया। आबिद की तलाश के लिए पुलिस अधिकारियों ने पुलिस और खुफिया विभाग की पूरी फौज उतार दी। हरिद्वार से भी एलआईयू की टीम ने रुड़की में डेरा डाल दिया। रात करीब नौ बजे उसके पकड़ने जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

डीजीपी लेते रहे पल-पल की जानकारी
आबिद के लापता होने की सूचना देहरादून में बैठे डीजीपी अशोक कुमार को लगी तो उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों को तलाश करने के निर्देश दिए। वे  देहरादून में बैठकर जिले के अधिकारियों से पल-पल की खबर लेते रहे। साथ ही आबिद को जल्द तलाश करने के निर्देश देते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed