फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Order Issues for Diwali bonus to 1.60 lakh employees

उत्तराखंड: 1.60 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस का आदेश जारी, संगठनों ने जताया आभार

Fri, 29 Oct 2021 10:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Oct 2021 10:17 PM IST
सार

दिवाली बोनस का लाभ अराजपत्रित श्रेणी के राज्य कर्मचारियों, सरकारी विभागों के वर्कचार्ज कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों के कर्मचारियों और कैजुअल या दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को मिलेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Order Issues for Diwali bonus to 1.60 lakh employees
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को दिवाली बोनस का आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को दिवाली बोनस देने की घोषणा की थी। उनकी घोषणा के बाद अपर मुख्य सचिव (वित्त) मनीषा पंवार ने तदर्थ बोनस जारी करने के आदेश जारी कर दिए। कर्मचारी हित में लिए गए निर्णय पर कर्मचारी संगठनों ने सचिवालय में मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दिवाली बोनस का लाभ अराजपत्रित श्रेणी के राज्य कर्मचारियों, सरकारी विभागों के वर्कचार्ज कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों के कर्मचारियों और कैजुअल या दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को मिलेगा। समूह ग व घ के कर्मचारियों व समूह ख के सभी कर्मचारियों, जिनका वेतन 4800 तक है, को अधिकतम 7000 रुपये की सीमा तक तदर्थ बोनस का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: भाजपा में महिलाओं को चुनाव की कमान, 70 विधानसभाओं में सहप्रभारी बनाया
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पिछले तीन साल या इससे अधिक वर्ष में हर साल कम से कम 240 कार्य दिवस वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 1184 रुपये बोनस के तौर पर मिलेंगे। सरकार के इस फैसले से 1.60 लाख कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा, जिन पर सरकार 130 करोड़ रुपये खर्च करेगी।


कर्मचारियों में खुशी की लहर
कर्मचारी संगठनों ने कर्मचारी हित में फैसला लेने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया। शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे तो उत्तराखंड सचिवालय संघ व उत्तराखंड अधिकारी कार्मिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी व अन्य कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। जोशी ने मुख्यमंत्री का शिथिलीकरण नियमावली पुन: लागू करने पर आभार जताया। गोल्डन कार्ड विसंगतियों को दूर करने के लिए भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हित एवं कल्याण के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

ऊर्जा निगम कर्मचारियों को दीपावली बोनस को तोहफा
पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) ने निगम कर्मचारियों को दीपावली बोनस का तोहफा दिया है। प्रबंध निदेशक दीपक रावत ने बोनस देने के आदेश जारी किए हैं। निगम के इस फैसले से लगभग 550 से अधिक कर्मचारियों को दीपावली बोनस का लाभ मिलेगा। रावत ने राज्य कर्मचारियों की भांति निगम के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दीपावली बोनस देने के आदेश दिए हैं। बोनस के रूप में कर्मचारियों को 6908 रुपये का नकद भुगतान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed