{"_id":"635fe87f634374591e129dd9","slug":"uttarakhand-news-order-for-investigation-of-suspension-bridges-in-state-after-gujarat-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: गुजरात हादसे के बाद लक्ष्मण झूला समेत सभी जिलों में झूला पुलों की जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: गुजरात हादसे के बाद लक्ष्मण झूला समेत सभी जिलों में झूला पुलों की जांच के निर्देश
Mon, 31 Oct 2022 08:59 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 31 Oct 2022 08:59 PM IST
सार
प्रदेश में कई जगह आवाजाही के लिए झूला पुलों का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें कुछ पुराने हैं, तो कई नए भी बने हुए हैं। बीते वर्ष ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला पुल कमजोर और बेहद पुराना होने से यहां पर रात में आवाजाही को बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
लक्ष्मण झूला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात में झूला पुल टूटने की घटना के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने उत्तराखंड के सभी जिलों में झूला पुलों की स्थिति जांचने के निर्देश दिए हैं। कहा कि पुलों से संबंधित तकनीकी विशेषज्ञों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद ही आवाजाही होने दी जाए। जिन पुलों को बंद किया गया है, उन पर किसी भी तरह की आवाजाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश में कई जगह आवाजाही के लिए झूला पुलों का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें कुछ पुराने हैं, तो कई नए भी बने हुए हैं। बीते वर्ष ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला पुल कमजोर और बेहद पुराना होने से यहां पर रात में आवाजाही को बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी ने बताया कि उन्होंने सभी जिला पुलिस को निर्देश जारी किए कि झूला पुलों की स्थिति की भलीभांति जांच कर ली जाए। इन पुलों के संबंध में जो तकनीकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाती है, उनका भी अवलोकन कर लिया जाए। ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला पुल पुराना है। यहां पर अतिरिक्त चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।