फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Number of Dengue patients in state crossed 600 65 percent patients found in Dehradun

Uttarakhand: प्रदेश में डेंगू पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 600 के पार, केवल देहरादून में मिले 65 प्रतिशत मरीज

Tue, 29 Aug 2023 05:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Aug 2023 05:00 AM IST
सार

प्रदेश में 28 अगस्त तक डेंगू के कुल 643 मामले सामने आए हैं, जबकि देहरादून में डेंगू से एक मरीज मौत हुई है। सरकारी और निजी अस्पतालों में योजना डेंगू लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Number of Dengue patients in state crossed 600 65 percent patients found in Dehradun
डेंगू - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड के मैदानी जिलों में डेंगू संक्रमण बढ़ रहा है। छह जिलों में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 600 पार हो गया है। डेंगू के कुल मामलाें में 65 प्रतिशत देहरादून जिले के हैं, जबकि सात पर्वतीय जिलों में अभी तक डेंगू का एक भी मामला नहीं मिला है।

विज्ञापन


Uttarakhand: स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा, गरीब मेधावियों की एमबीबीएस, एमडी व एमएस की आधी फीस देगी सरकार
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 28 अगस्त तक डेंगू के कुल 643 मामले सामने आए हैं, जबकि देहरादून में डेंगू से एक मरीज मौत हुई है। सरकारी और निजी अस्पतालों में योजना डेंगू लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। देहरादून जिले में तेजी से डेंगू संक्रमण फैल रहा है। कुल मामलों में 418 मामले देहरादून जिले में मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पांच जिलों में 41 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें देहरादून जिले में 19, नैनीताल में 15, पौड़ी में तीन, चमोली में तीन, ऊधमसिंह नगर जिले में एक मामला मिला है। राज्य वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया, प्रदेश में डेंगू नियंत्रण में है। छह जिलों में ही अभी तक डेंगू संक्रमित मामले मिले हैं।

उन्होंने कहा, बारिश से मौसम में बुखार आते ही लोगों में डेंगू को लेकर भय और बेचैनी का माहौल पैदा हो जाता है, जबकि लोगों को घबराना नहीं चाहिए। इसके लिए सतर्क रहने की जरूरत है। डेंगू मरीज का प्लेटलेट्स काउंट 10 हजार से ज्यादा हो तो प्लेटलेट्स ट्रांसफ्यूजन की कोई जरूरत नहीं होती है।

प्रदेश में अब तक जिलावार डेंगू के मामले

देहरादून-418, हरिद्वार-91, नैनीताल-89, पौड़ी-38, ऊधमसिंह नगर-3, चमोली-4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed