फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Number of dengue patients crossed 1000 in state

Dengue Attack: उत्तराखंड में डेंगू मरीजों का आंकड़ा एक हजार पार, पढ़ें लक्षण और बचाव के उपाय

Thu, 29 Sep 2022 04:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Sep 2022 04:13 PM IST
सार

कोविड संक्रमण का प्रभाव सामान्य हो गया है, लेकिन डेंगू व अन्य वायरल बुखार से लोग परेशान हैं। प्रदेश में अब तक छह जिलों में एक हजार से अधिक डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Number of dengue patients crossed 1000 in state
डेंगू(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

उत्तराखंड में डेंगू व अन्य वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। मरीजों का आंकड़ा एक हजार पार हो गया है। अस्पतालों में डेंगू के समान लक्षण वाले बुखार पीड़ितों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञों की मानें तो डेंगू बुखार की न तो विशेष दवा है और न ही कोई टीका अभी तक उपलब्ध है। 

विज्ञापन


कोविड संक्रमण का प्रभाव सामान्य हो गया है, लेकिन डेंगू व अन्य वायरल बुखार से लोग परेशान हैं। प्रदेश में अब तक छह जिलों में एक हजार से अधिक डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। वायरल बुखार के मरीजों की संख्या भी अस्पतालों में बढ़ रही है। डेंगू व अन्य वायरल बुखार के लक्षण भी एक जैसे हैं, लेकिन एलइजा जांच में डेंगू की पुष्टि नहीं हो रही है। 
विज्ञापन


वैक्टीरिया जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज सिंह का कहना है कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में कई तरह के वायरल की संभावनाएं बढ़ जाती है। इसके लक्षण सामान्य तौर पर एक ही तरह के होते हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू बुखार की कोई विशेष दवा या टीका अभी तक तैयार नहीं है। डेंगू व अन्य वायरल फीवर से बचाव सतर्कता व जागरूकता जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला           डेंगू मरीजों की संख्या
देहरादून            765
हरिद्वार              140
पौड़ी                  83
टिहरी                35
नैनीताल             22
ऊधमसिंह नगर   07
कुल-           1052               

डेंगू के लक्षण

- ठंड लगने के साथ अचानक तेज बुखार आना।
- मांसपेशियों, जोड़ो और आंखों के पिछले भाग में दर्द होना।
- अत्यधिक कमजोरी आना और भूख न लगना
- शरीर पर लाल चकते पड़ना।

डेंगू से बचाव के उपाय

- घर और आसपास मच्छर का लार्वा न पनपने दें।
- ऐसे कपड़े पहनें, जिससे शरीर का अधिक से अधिक भाग ढका रहे।
- मच्छर मारने के लिए कीटनाशक दवा व स्प्रे करें।
- मच्छर से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। 
- बुखार के लिए पेरासीटामॉल दवा सुरक्षित है। 
- रोगी को डिस्प्रिन व एस्प्रिन भी न दें। 
- रोगी को तरल भोजन, खूब पानी पिलाने के साथ आराम दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed