फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Now you can apply for Nanda Gaura Yojana till 20th December

Uttarakhand: नंदा गौरा योजना में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

Mon, 01 Dec 2025 11:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Dec 2025 11:34 PM IST
सार

जन मिलन कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश में कई जगह लोगों ने बताया कि पात्र होने के बावजूद विभिन्न वजहों से अब तक योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं। ऐसे लोगों को अवसर देने के लिए योजना के आवेदन की तारीख को 20 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
 

विज्ञापन
Uttarakhand news: Now you can apply for Nanda Gaura Yojana till 20th December
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

नंदा गौरा योजना के लिए अब 20 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर विभाग की ओर से अंतिम तिथि 30 नवंबर से बढ़ाकर 20 दिसंबर कर दी गई है।

विज्ञापन


कन्या जन्म के आधार पर योजना का लाभ लेने और 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद इस योजना के तहत सहायता प्राप्त करने के लिए विभाग के पास अब तक 30 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि जन मिलन कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश में कई जगह लोगों ने बताया कि पात्र होने के बावजूद विभिन्न वजहों से अब तक योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन


Haridwar: सीएम धामी की घोषणा, संस्कृत के उत्थान और विकास के लिए गठित होगा उच्चस्तरीय आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे लोगों को अवसर देने के लिए योजना के आवेदन की तारीख को 20 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। मंत्री ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में 21 से 31 दिसंबर तक सुधार का अवसर दिया जाएगा लेकिन इसके बाद यह तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed