फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Now Women will also Do Jungle Safari in Jim Corbett national Park

उत्तराखंड: जिम कॉर्बेट में अब महिलाएं भी कराएंगी जंगल सफारी, 24 महिलाओं को पायलट के तौर पर किया चयनित 

Wed, 01 Sep 2021 12:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Sep 2021 12:24 AM IST
सार

जिम कॉर्बेट पायलट केरूप में  चयनित महिलाएं ना सिर्फ पर्यटकों को सफारी कराएंगी बल्कि हाथी, बाघ, तेंदुआ, हिरण समेत सभी वन्यजीवों, पक्षियों के बारे में भी जानकारी भी देंगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Now Women will also Do Jungle Safari in Jim Corbett national Park
जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बाघों, हाथियों समेत विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीवों, पक्षियों के लिए पूरी दुनिया में पर्यटकों के बीच चर्चित जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अब महिलाएं भी पर्यटकों को सफारी कराएंगीं। साथ ही वे पर्यटकों को वन्यजीवों के बारे में जानकारी भी देंगी। इसके लिए पहले चरण में 24 महिलाओं को जिम कॉर्बेट पायलट के तौर पर चयनित किया गया है। देहरादून स्थित आईडीटीआर झाझरा में उनका प्रशिक्षण शुरू भी कर दिया गया है। इसका शुभारंभ वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने मंगलवार को किया।

विज्ञापन


वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के अनुसार सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाया गया यह ऐतिहासिक कदम है। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने कहा कि जिम कॉर्बेट पायलट केरूप में  चयनित महिलाएं ना सिर्फ पर्यटकों को सफारी कराएंगी बल्कि हाथी, बाघ, तेंदुआ, हिरण समेत सभी वन्यजीवों, पक्षियों के बारे में भी जानकारी भी देंगी। फिलहाल उन्हें गाड़ी चलाने का 21 दिन का परीक्षण किया जा रहा है। उसके बाद जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के विशेषज्ञ और सफारी चालक महिलाओं को वन्यजीवों के बारे में भी विस्तार से जानकारी देंगे।  
विज्ञापन


चयनित महिलाओं को वन्यजीवों के स्वभाव व किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति से निपटने को लेकर भी गुर सिखाए जाएंगे। अगले चरणों में राजाजी टाइगर रिजर्व में भी पायलट के तौर पर महिलाओं का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव अनूप मलिक, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व निदेशक राहुल, राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह, वन संरक्षक शिवालिक वृत्त अखिलेश तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून राजीव धीमान समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में गाइड के तौर पर पहले ही काम कर छह महिलाएं  
यह पहली बार नहीं है जब जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चयनित किया गया है इससे पूर्व छह महिलाएं टाइगर रिजर्व गाइड के तौर पर चयनित की गई थी। वे पर्यटकों को वन्यजीवों के बारे में विस्तार से जानकारी दे रही हैं।

जिम कॉर्बेट से राजाजी पार्क में इसी हफ्ते लाई जाएगी गर्भवती बाघिन

राजाजी टाइगर रिजर्व के पश्चिमी क्षेत्र में बाघ, बाघिन की संख्या में बढ़ोतरी की जा सके इसके लिए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी के निर्देश पर इसी सप्ताह एक बाघिन को जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी टाइगर रिजर्व लाया जाएगा। दिलचस्प पहलू यह है कि जिस बाघिन को जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से लाया जा रहा है वह गर्भवती है। ऐसे में उसे राजाजी टाइगर रिजर्व लाने को लेकर तमाम एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने बताया कि  राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की कुल संख्या 44 है जिसमें से पश्चिमी  क्षेत्र में सिर्फ एक बाघ और एक बाघिन है जबकि पश्चिमी क्षेत्र में बाघों की संख्या 42 है। 

ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बने तेंदुए को लगाया रेडियो कॉलर 
टिहरी जिले के नरेंद्रनगर व आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों में ग्रामीणों के लिए में मुसीबत का सबब बने तेंदुएं को वन विभाग की ओर से रेडियो कॉलर लगा दिया गया है । मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने बताया कि कई दिनों की निगरानी के बाद तेेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया गया और फिर रेडियो कॉलर लगा दिया गया । उसे नरेंद्रनगर से 70 किलोमीटर दूर बेहद घने जंगलों में छोड़ दिया गया है। विभागीय अधिकारी कर्मचारी उसकी गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। राज्य में यह नौंवा तेंदुआ है जिसे रेडियो कॉलर लगाया गया है। जिस तेंदुए को रेडियो कॉलर लगाया गया है वह आए दिन आबादी क्षेत्र में दाखिल होकर घरों में घुसकर लोगों पर हमला भी कर चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed