फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : now drinking water corporation employees announced strike

उत्तराखंड: अब पेयजल निगम कर्मचारियों ने किया हड़ताल का एलान, पांच अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन

Wed, 28 Jul 2021 04:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 28 Jul 2021 04:04 PM IST
सार

अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति पेयजल निगम ने पेयजल मंत्री को एक पत्र भेजा है। इससे पूर्व उनकी प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह देव की अध्यक्षता में हुई। इसका संचालन प्रांतीय महामंत्री विजय प्रसाद खाली ने किया।

विज्ञापन
uttarakhand news : now drinking water corporation employees announced strike
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

परिवहन और बिजली कर्मचारियों के बाद अब पेयजल निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान कर दिया है। इसके लिए वह पांच अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। वहीं, 28 अक्तूबर से उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है। 

विज्ञापन


अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति पेयजल निगम ने पेयजल मंत्री को एक पत्र भेजा है। इससे पूर्व उनकी प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह देव की अध्यक्षता में हुई। इसका संचालन प्रांतीय महामंत्री विजय प्रसाद खाली ने किया। बैठक में इस बात पर आक्रोश जताया कि पेयजल निगम के राजकीयकरण के लिए गठित कमेटी को आठ माह का समय होने के बाद भी यह मांग लंबित है। राजकीयकरण न होने के कारण पेयजल निगम कार्मिकों के वेतन भुगतान अटके हुए हैं, जिससे उन पर आर्थिक संकट आ गया है। 

विज्ञापन


बैठक में सर्वसम्मति से आंदोलन का निर्णय लिया गया। इसके तहत पांच अगस्त से दस अगस्त तक जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद 11 अगस्त को सभी जिला और नगर इकाईयों में डीएम और एसडीएम के माध्यम से पेयजल मंत्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे। इसके बाद 21 अगस्त को सभी जिलों और नगर इकाईयों में गेट मीटिंग का कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

18 सितंबर को गढ़वाल मंडल के सदस्यों द्वारा प्रधान कार्यालय में धरना दिया जाएगा। 20 सितंबर को कुमाऊं मंडल के सदस्यों द्वारा मुख्य अभियंता कार्यालय हल्द्वानी में धरना दिया जाएगा। 25 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक सभी जिलों और नगर इकाईयों में धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी मांगें न मानी गई तो 28 अक्तूबर से वह अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। 


बैठक में प्रवीन कुमार राय, रामकुमार, अजय बैलवाल, अरविंद सजवाण, सौरभ शर्मा, भजन सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, मनमोहन नेगी, प्रीतम सिंह सूदन, विशेष कुमार शर्मा, आरएस बिष्ट, लक्ष्मी नारायण भट्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed