फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: now challan will cut by uploading photo or video on this app

उत्तराखंडः नियम तोड़ने वाले सावधान! अब इस एप पर महज फोटो या वीडियो अपलोड करने से होगा चालान

Fri, 09 Jul 2021 01:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal दीप चंद्र बेलवाल, अमर उजाला, रुद्रपुर
दीप चंद्र बेलवाल, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 09 Jul 2021 01:51 PM IST
सार

राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय हैं। पुलिस रिकॉर्ड की बात करें तो प्रदेश में ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news: now challan will cut by uploading photo or video on this app
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अगर आपको सड़क पर यातायात नियम तोड़ते हुए कोई दिखता है तो अब आप आइज एप का इस्तेमाल कर संबंधित व्यक्ति का चालान करा सकते हैं। आपको सिर्फ संबंधित व्यक्ति की यातायात नियम तोड़ते हुए फोटो या वीडियो इस एप पर अपलोड करनी होगी, जिसके बाद पुलिस चालान की कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन


राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय हैं। पुलिस रिकॉर्ड की बात करें तो प्रदेश में ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। हादसों को कम करने के लिए पुलिस, सीपीयू और ट्रैफिक पुलिस लगातार नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


इसके बावजूद हादसे कम नहीं हो रहे हैं। कई बार ये भी देखा जाता है कि लोग बाइक या कार सवार के नियम तोड़ने की शिकायत पुलिस से करते हैं। पुलिस के पास कोई साक्ष्य न होने पर उनका चालान नहीं हो पाता है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय ने कुछ समय पहले एक एप जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से अधिसूचना जारी नहीं होने से यह प्रभावी नहीं हो पा रहा था। अब सरकार ने उत्तराखंड ट्रैफिक आइज चालान की अधिसूचना जारी कर दी है। लोग नियम तोड़ने वालों की शिकायत करने की बजाय अब सीधे एप पर संबंधित व्यक्ति की यातायात नियम तोड़ने वाली फोटो या वीडियो अपलोड कर उसका चालान करा सकते हैं। 
 

आप इस तरह से करा सकते हैं चालान 

-मोबाइल प्ले स्टोर पर जाकर उत्तराखंड ट्रैफिक आइज चालान एप को डाउनलोड करें। 
-बाइक पर तीन सवारी, बिना हेलमेट और अन्य नियम तोड़ने वालों की फोटो खींचकर एप पर अपलोड कर दें। 
-बगैर सीट बेल्ट के कार चलाने वाले की फोटो खींचकर एप पर अपलोड कर सकते हैं। 
-एप में फोटो अपलोड होते ही संबंधित जिला पुलिस के पास वह मैसेज पहुंच जाएगा। 
-एप में नियम तोड़ने वालों का छोटा सा वीडियो भी बनाकर अपलोड कर सकते हैं। 
-ध्यान रखें कि जिसकी फोटो या वीडियो भेज रहे हैं, उस वाहन की नंबर प्लेट दिखनी चाहिए। 

उत्तराखंड ट्रैफिक आइज की अधिसूचना सरकार ने जारी कर दी है। लोग नियम तोड़ने वाले बाइक और कार सवार की फोटो, वीडियो एप के जरिये पुलिस से शेयर कर सकते हैं। एप में बाइक या कार का नंबर आते ही उसका चालान कर दिया जाएगा। चालान नहीं छुड़ाने पर संबंधित व्यक्ति को कोर्ट से छुड़ाना पड़ेगा।
- मिथिलेश सिंह, एसपी क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed