फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand news: Notice Issued to Chamoli District Panchayat President

उत्तराखंड: चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस, टेंडर आवंटन में अनियमितता का आरोप

Thu, 25 Feb 2021 10:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Feb 2021 10:42 PM IST
सार

  • नंदादेवी राजजात यात्रा के कार्यों के टेंडर आवंटन में अनियमितता का आरोप
  • जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर पंचायती राज विभाग ने भेजा नोटिस
     

विज्ञापन
Uttarakhand news: Notice Issued to Chamoli District Panchayat President
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में नंदादेवी राजजात यात्रा के लिए वर्ष 2014 में निर्माण कार्यों के टेंडर आवंटन प्रक्रिया में प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितता के आरोप में चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। उनसे 15 दिन में जवाब देने को कहा गया है। नोटिस में जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर जारी किया गया है।

विज्ञापन


नंदादेवी राजजात यात्रा के लिए चमोली जिला पंचायत को 64 कार्यों में से 30 कार्यों के टेंडर आमंत्रित किए गए थे। चमोली के तत्कालीन जिलाधिकारी की जांच में यह तथ्य उजागर हुआ कि सबसे कम दर वाली निविदाओं की अनदेखी कर उनसे अधिक दर वाली निविदाओं को मंजूरी दी गई। जबकि निविदा समिति ने सबसे कम दर वाली निविदाओं के पक्ष में सिफारिश की थी। आरोप है कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने निविदा समिति की सिफारिश के विपरीत दूसरे निविदाताओं के पक्ष में स्वीकृति दी।
विज्ञापन


शासन ने इसे उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली 2008 के प्रावधानों का उल्लंघन माना है। कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के पूर्ववर्ती कार्यकाल के दौरान पद के दुरुपयोग एवं नियमों के उल्लंघन करने और अनियमितता का मामला प्रतीत हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अभी उनसे जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। जवाब प्राप्त होने के उपरांत ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
- हरिचंद्र सेमवाल, सचिव, पंचायती राज विभाग

मुझे नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। जिस प्रकरण के बारे में मुझे नोटिस देने की बात कही जा रही है, उसकी तत्कालीन जिलाधिकारी जांच कर चुके हैं। जांच में उन्होंने पाया था कि कोई वित्तीय अनियमितता नहीं हुई है। यदि मुझे कोई नोटिस जारी किया गया होगा तो यह विपक्षियों की साजिश है।
- रजनी भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, चमोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed