{"_id":"69e7122b54c26796cb0e6734","slug":"uttarakhand-news-not-a-single-madrasa-in-state-has-been-affiliated-with-uttarakhand-board-so-far-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: नया शिक्षा सत्र शुरू, प्रदेश का एक भी मदरसा अब तक नहीं हुआ उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: नया शिक्षा सत्र शुरू, प्रदेश का एक भी मदरसा अब तक नहीं हुआ उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध
Tue, 21 Apr 2026 11:53 AM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:53 AM IST
सार
इन दिनों इसकी प्रक्रिया चल रही है। मानकों को पूरा करने वाले मदरसों को ही संबद्धता और मान्यता दी जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश का एक भी मदरसा अब तक उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध नहीं हुआ न ही किसी मदरसे को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता मिली है। यह हाल तब है, जबकि स्कूली शिक्षा में नया शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी बताते हैं कि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और देहरादून में से केवल हरिद्वार जिले से 10 मदरसों ने अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान की मान्यता के लिए आवेदन किया है। राज्य में 452 मदरसे हैं और एक जुलाई को मदरसा बोर्ड खत्म हो रहा है, लेकिन मदरसों को अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान के रूप में न तो मान्यता मिली न ही संबद्धता।
विज्ञापन
Uttarakhand Board Result: जारी हुई तारीख, 25 अप्रैल को इस समय घोषित होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
विज्ञापन
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन दिनों इसकी प्रक्रिया चल रही है। मानकों को पूरा करने वाले मदरसों को ही संबद्धता और मान्यता दी जाएगी। राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी बताते हैं कि मान्यता की प्रक्रिया चल रही है। प्राधिकरणों को इसके लिए आवेदन मिल रहे हैं। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के मुताबिक अभी किसी भी मदरसे को बोर्ड की ओर से संबद्धता नहीं दी गई है।