{"_id":"63486e2658f91c1af64ce0b4","slug":"uttarakhand-news-new-education-policy-will-be-implemented-in-higher-education-from-october-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: उच्च शिक्षा में 16 अक्तूबर से लागू होगी नई शिक्षा नीति, मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: उच्च शिक्षा में 16 अक्तूबर से लागू होगी नई शिक्षा नीति, मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान करेंगे शुभारंभ
Fri, 14 Oct 2022 07:00 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 14 Oct 2022 07:00 AM IST
सार
नई शिक्षा नीति लागू होने से जहां छात्र-छात्राओं को च्वाइस बेस्ड रोजगारपरक शिक्षा मिल सकेगी, वहीं शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में उच्च शिक्षा में 16 अक्तूबर से नई शिक्षा नीति लागू होगी। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसकी शुरूआत करेंगे। मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा में एनईपी लागू करने के लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand: संगठन की नब्ज टटोलने आएंगे कैलाश विजयवर्गीय, हल्द्वानी और देहरादून में डालेंगे डेरा
विज्ञापन
इसके लागू होने से जहां छात्र-छात्राओं को च्वाइस बेस्ड रोजगारपरक शिक्षा मिल सकेगी, वहीं शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेंगे। मंत्री के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस दिन पहले उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बीजापुर अतिथि गृह में सुबह 9:30 बजे से बैठक लेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति-2020 की शुरूआत होगी। एनईपी को लागू करने के बाद केन्द्रीय मंत्री बीएचईएल हरिद्वार स्थित राजकीय इंटर कॉलेज जाएंगे। जो कालेज में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक प्रदीप नेगी के अध्यापन कार्यों का अवलोकन करेंगे। दोपहर बाद केन्द्रीय शिक्षा मंत्री पतंजलि योगपीठ हरिद्वार स्थित आचार्यकुलम के वार्षिक समारोह में शामिल होंगे। देर शाम हरिद्वार से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।