फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: New air service from Dehradun to Delhi-Mumbai starts from today

उत्तराखंड: देहरादून से दिल्ली-मुंबई के लिए शुरू हुई नई हवाई सेवा, पर्यटन मंत्री ने किया शुभारंभ

Thu, 11 Nov 2021 03:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 11 Nov 2021 03:12 PM IST
सार

गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया। जिसके तहत जौलीग्रांट से दिल्ली के लिए दोपहर 12.45 बजे विमान रवाना होगा। जबकि शाम 4.35 बजे देहरादून से मुंबई के लिए रवाना होगा।

विज्ञापन
uttarakhand news: New air service from Dehradun to Delhi-Mumbai starts from today
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली और मुंबई के लिए देहरादून से आज से नई हवाई सेवा शुरू हो गई। गो एयरलाइंस इंडिया पहली बार दिल्ली के लिए दो और मुंबई के लिए एक विमान का संचालन कर रही है। गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


गो एयर की दिल्ली और मुंबई की नियमित उड़ानों की शुरुआत पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को की। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि विमानन कंपनी की सेवाएं शुरू होने से हवाई यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


यह रहेगा समय
गो एयरलाइंस के एयरपोर्ट हेड राहुल भटकोटी ने बताया कि सुबह 11.30 बजे दिल्ली से देहरादून के लिए विमान उड़ेगा। जबकि जौलीग्रांट से दिल्ली के लिए दोपहर 12.45 बजे विमान रवाना होगा। इसी दिन दिल्ली से देहरादून के लिए 1.30 बजे विमान चलेगा और देहरादून से दिल्ली के लिए तीन बजे चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: देहरादून से कई रूटों के लिए शुरू हुई हवाई सेवा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट की क्षमता पांच गुना बढ़ी

गो एयरलाइंस की हवाई सेवा 38 स्थानों के लिए संचालित
जबकि मुंबई से देहरादून के लिए दोपहर 1.50 बजे विमान रवाना होगा। उसी दिन शाम 4.35 बजे देहरादून से मुंबई के लिए रवाना होगा। उन्होंने बताया कि गो एयरलाइंस की 38 स्थानों के लिए हवाई सेवा संचालित है। जिसमें 28 घरेलू और 10 इंटरनेशनल फ्लाइट शामिल हैं।

एयरपोर्ट में नया टर्मिनल भवन बनने से यात्री आवाजाही क्षमता पांच गुना बढ़ी

वहीं अब जौलीग्रांट एयरपोर्ट में नया टर्मिनल भवन बनने से यात्री आवाजाही क्षमता पांच गुना बढ़ गई है। पहले एयरपोर्ट की प्रति घंटा आजवाही क्षमता 250 यात्रियों की थी, जो बढ़कर 1200 हो गई है। 

 

पहले चरण में 325 करोड़ की लागत से 28729 वर्ग मीटर क्षेत्र में भव्य टर्मिनल का निर्माण किया गया। अब एयरपोर्ट की सालाना क्षमता 24 लाख यात्रियों की होगी। नए टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा के लिए 36 चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं।

 

वहीं, दूसरे चरण में 132 करोड़ की लागत से 14047 वर्ग मीटर में एक और टर्मिनल भवन बनाया जाएगा। इससे आने वाले समय में जौलीग्रांट एयरपोर्ट की यात्री क्षमता 1800 प्रति घंटा हो जाएगी। हवाई सेवाएं बढ़ने से देश दुनिया के पर्यटक आसानी से उत्तराखंड पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed