फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Network of air services become stronger, eight heliports are ready

Uttarakhand: हवाई सेवाओं का नेटवर्क हुआ मजबूत, आठ हेलिपोर्ट बनकर तैयार, पांच स्थानों पर चल रहा काम

Fri, 06 Dec 2024 10:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Dec 2024 10:13 PM IST
सार

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने बीते दो साल में सहस्रधारा, श्रीनगर, गौचर, चिन्यालीसौड़, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी में हेलिपोर्ट तैयार किए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Network of air services become stronger, eight heliports are ready
हेलीपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य में हवाई सेवाओं को बढ़ावा देने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए आठ स्थानों पर हेलिपोर्ट बन कर तैयार हो गए हैं। पांच पर अभी काम चल रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच आसान बनाने के लिए प्रदेश सरकार हवाई सेवाओं के लिए बुनियादी सुविधा जुटा रही है।

विज्ञापन


उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने बीते दो साल में सहस्रधारा, श्रीनगर, गौचर, चिन्यालीसौड़, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी में हेलिपोर्ट तैयार किए हैं। ये अब यात्रियों को नियमित सेवाएं दे रहे हैं। त्रियुगीनारायण, जोशीमठ, मसूरी, रामनगर, बागेश्वर, हरिद्वार में हेलिपोर्ट पर काम शुरू हो चुका है। इन सभी जगह अगले एक साल में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया।
विज्ञापन


यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि राज्य में अब 100 से अधिक हेलिपैड बनकर तैयार हो चुके हैं। जो किसी भी यात्री सेवा या आपातकालीन स्थिति में ऑपरेशन के लिए उपलब्ध हैं। इस तरह राज्य में अब दूर दराज तक हवाई सेवाओं के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: ग्रीन हर्बल फैक्टरी में छापा...फूड लाइसेंस पर बना रहे थे प्रतिबंधित दवा, जखीरे के साथ तीन गिरफ्तार

Uttarakhand News Network of air services become stronger, eight heliports are ready
हेलीपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

क्या है हेलिपोर्ट
हेलिपोर्ट पर एक साथ कई हेलिकॉप्टर की पार्किंग, मेंटिनेंस के लिए हैंगर के साथ ही यात्रियों के लिए विश्राम करने, कैंटीन, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। एयरपोर्ट की तर्ज पर हेलिपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश का आम आदमी भी हवाई सफर कर सके। इसके लिए उत्तराखंड में उड़ान योजना व मुख्यमंत्री उड़नखटोला योजना के जरिये हवाई सेवाओं का विकास किया जा रहा है। इसका लाभ तीर्थाटन व पयर्टन गतिविधियों को बढ़ाने में भी मिलेगा।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed