फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News: National Winter Games to be held in Auli in February 2023

Uttarakhand: औली में अगले साल फरवरी में होंगे नेशनल विंटर गेम्स, जुटेंगे कई राज्यों के खिलाड़ी

Tue, 08 Nov 2022 09:29 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Nov 2022 09:29 PM IST
सार

राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्की महासंघ (एफआईएस) ने अनुमोदित रेसिंग स्कीइंग कार्यक्रम भी आयोजित होने प्रस्तावित हैं। दो से पांच फरवरी तक होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप-2023 में कुल चार इवेंट होंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand News: National Winter Games to be held in Auli in February 2023
औली - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए औली में दूसरी बार दो से पांच फरवरी 2023 तक नेशनल विंटर गेम्स होंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। इनमें उत्तराखंड समेत कई राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्की महासंघ (एफआईएस) ने अनुमोदित रेसिंग स्कीइंग कार्यक्रम भी आयोजित होने प्रस्तावित हैं। दो से पांच फरवरी तक होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप-2023 में कुल चार इवेंट होंगे। इनमें पुरुष और महिला दोनों वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand: पांच दिन में बना मैरिज सर्टिफिकेट, देने में लगा दिए ढाई साल, डीएम के दखल पर अधिकारियों को आया याद
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हिमालयन ट्रॉफी 2023 के तहत सात और आठ फरवरी को पुरुषों और महिलाओं के लिए एफआईएस स्वीकृत जायंट स्लैलम रेस का भी आयोजन किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ विकसित होने के बाद औली में  युवाओं को स्कीइंग प्रशिक्षण देने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से संचालित पर्वतारोहण और स्कीइंग संस्थान भी हैं। जहां विशेषज्ञ, स्कीइंग प्रतिभाओं को तैयार करते हैं।

उत्तराखंड मेजबानी को तैयार : महाराज

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य इस आयोजन की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि एफआईएस किसी भी सेंटर को तभी मंजूरी देता है, जब वह अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और मानकों से मेल खाता हो। औली इनके सभी मानकों और मानदंडों पर खरा उतरा है। पर्यटन विभाग की ओर से औली के लिए एक मास्टर प्लान भी तैयार किया है, जिसे कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा गया है। इसके अलावा यहां 3.5 किमी रेसिंग ढलान का निर्माण भी किया जाना प्रस्तावित है, जिसके बाद औली स्कीइंग पेशेवरों के लिए एक अद्वितीय स्कीइंग गंतव्य के रूप में स्थापित हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed