{"_id":"6a9581d02e885a42cf08d70f","slug":"if-the-road-is-not-built-by-september-10-we-will-start-the-cutting-work-ourselves-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-120612-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 10 सितंबर तक सड़क नहीं बनी तो खुद शुरू करेंगे कटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 10 सितंबर तक सड़क नहीं बनी तो खुद शुरू करेंगे कटिंग
Mon, 31 Aug 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 31 Aug 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। विकासखंड कर्णप्रयाग के सकंड गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर आर-पार की लड़ाई का एलान किया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी यदि 10 सितंबर तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो 11 सितंबर से वे अपने निजी संसाधनों और श्रमदान से सड़क की कटिंग शुरू कर देंगे।
ग्रामीणों के अनुसार सिधौंली सड़क से सकंड गांव तक करीब सात किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है। इसके लिए वर्ष 2016 में स्वीकृति के बाद सर्वे किया गया था लेकिन वर्ष 2023 में अधिक पेड़ों के कटान का हवाला देकर सड़क को निरस्त कर दिया गया। आंदोलन के बाद पांच जनवरी 2026 को विधायक अनिल नौटियाल ने लोनिवि को दोबारा सर्वे के निर्देश दिए लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि वे करीब 40 वर्षों से सड़क की मांग कर रहे हैं और आज भी पैदल आवाजाही के लिए मजबूर हैं। विधायक महीने में दो बार गांव आएं तभी उनकी पीड़ा समझ पाएंगे। ज्ञापन देने वालों में रघुवीर सिंह, महेंद्र सिंह, विजया देवी, दाताराम, नर्वदा देवी, ऊषा देवी, युद्धवीर और गजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। इधर प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि सड़क निर्माण के संबंध में संबंधित विभाग से बात कर शीघ्र कार्रवाई शुरू की जाएगी।